फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News Om Birla review meeting of KDA and corporations make facilities available online public sentiment

Kota News: ओम बिरला ने KDA और निगमों की समीक्षा बैठक की, बोले- जनभावना अनुरूप सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराएं

Thu, 20 Feb 2025 10:16 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Thu, 20 Feb 2025 10:16 PM IST
सार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने केडीए और दोनों निगम की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने जनभावना के अनुरूप विभिन्न सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाने की बात कही।

विज्ञापन
Kota News Om Birla review meeting of KDA and corporations make facilities available online public sentiment
प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेते लोकसभा अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को जिला परिषद सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली। इसमें कोटा विकास प्राधिकरण, नगर निगम उत्तर एवं दक्षिण के साथ ही पीचएचईडी के अमृत 2.0 से जुड़े कार्यों की समीक्षा की।

विज्ञापन


बैठक में लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि दोनों निगम एवं कोटा विकास प्राधिकरण साथ मिलकर मास्टर प्लान बनाएं, जिससे कोटा शहर को हरा भरा और खूबसूरत बनाया जा सके और यहां की सड़कें अच्छी बनाई जा सकें। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था रखना निगम का प्रमुख कार्य है, उसे और अधिक बेहतर बनाने के लिए जनभावना के अनुरूप विभिन्न सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन


बिरला ने दोनों नगर निगमों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसा सिस्टम तैयार किया जाए जिसमें आवारा पशु की समस्या, सीवरेज की सफाई, मृत पशु उठाने जैसी शिकायतें लोग अपने घर बैठे अपने मोबाइल पर उपलब्ध एप से कर सकें और उनका समाधान भी समय पर हो। इन कार्यों के लिए किसी को निगम के दफ्तर नहीं आना पड़े। उन्होंने थड़ी, ठेले वालों को व्यवस्थित कर उनके लिए जगह चिन्हित करने के निर्देश दिए। ताकि यातायात में व्यवधान उत्पन्न नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिरला ने शहर को हरा-भरा बनाने तथा पौधारोपण के लिए अभी से कार्ययोजना तैयार करने, श्मशान घाटों के विकास एवं वहां क्रियाकर्म के लिए आने वालों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्ट्रीट लाइट के व्यवस्थित संचालन, शहर को आवारा पशु मुक्त बनाने, सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के संबंध में निर्देश दिए। बिरला ने कहा कि गरीब एवं आवासहीन व्यक्तियों का सर्वे कर सूची बनाएं और उनके लिए अफॉर्डेबल हाउसिंग स्कीम तैयार करें। उन्होंने कहा कि आवासहीन व्यक्तियों के लिए कम से कम लागत में मकान तैयार किए जाएं ताकि उन्हें छत उपलब्ध कराई जा सके। बैठक में कोटा विकास प्राधिकरण के आयुक्त रिशव मंडल ने प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित नवीन विकास परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed