{"_id":"64c4ff8ef5d4a21f410946c6","slug":"kota-top-most-wanted-70-thousand-prize-crook-child-arrested-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota: टॉप मोस्ट वांटेड 70 हजार का इनामी बदमाश बच्चा गिरफ्तार, आरोपी पर हत्या और लूट जैसे 17 मामले हैं दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota: टॉप मोस्ट वांटेड 70 हजार का इनामी बदमाश बच्चा गिरफ्तार, आरोपी पर हत्या और लूट जैसे 17 मामले हैं दर्ज
Sat, 29 Jul 2023 05:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 29 Jul 2023 05:31 PM IST
सार
आरोपी खूंखार हिस्ट्रीशीटर और शातिर प्रवृत्ति का अपराधी है। आरोपी ने अपने गैंग के साथ मिलकर शहर सहित ग्रामीण अंचल के इलाकों में आम लोगों से धमकियां देकर चौथ वसूली की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
शहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोटा रेंज के टॉप मोस्ट वांटेड में शामिल कुख्यात 70 हजार के इनामी आरोपी इशरत उर्फ बच्चा को गिरफ्तार किया है। आरोपी इशरत के खिलाफ 2015 से अब तक हत्या, हत्या का प्रयास, लड़ाई झगड़ा, चौथ वसूली, अवैध हथियार रखने सहित गंभीर प्रवृत्ति के करीब 17 मामले पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
आरोपी खूंखार हिस्ट्रीशीटर और शातिर प्रवृत्ति का अपराधी है। आरोपी अमन अली उर्फ बच्चा गैंग का सक्रिय सदस्य है। आरोपी ने अपने गैंग के साथ मिलकर शहर सहित ग्रामीण अंचल के इलाकों में आम लोगों से धमकियां देकर चौथ वसूली की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
बूंदी पुलिस के सहयोग से बूंदी के लांबा बरड़ा गांव में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सिटी एसपी शरद चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। आरोपी बहुत ही शातिर किस्म का खूंखार बदमाश है, जो समय-समय पर छिपने के ठिकाने बदल रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन