{"_id":"643b801db9cc60afd10748d7","slug":"kota-s-nandini-gupta-became-miss-india-2023-2023-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कोटा की नंदिनी गुप्ता के सिर सजा मिस इंडिया-2023 का ताज, बोलीं- पहचान के लिए असफलताएं भी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कोटा की नंदिनी गुप्ता के सिर सजा मिस इंडिया-2023 का ताज, बोलीं- पहचान के लिए असफलताएं भी जरूरी
Sun, 16 Apr 2023 10:27 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 16 Apr 2023 10:27 AM IST
सार
कोटा पुरानी सब्जी मंडी निवासी सुमित गुप्ता की बेटी एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एच पी गुप्ता की भतीजी नंदिनी गुप्ता के सिर सजा मिस इंडिया-2023 का ताज। अब मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में शामिल होंगी।
विज्ञापन
मिस इंडिया-2023 नंदिनी गुप्ता
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
कोटा की 19 वर्षीय नंदिनी गुप्ता ने 59वें फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में मिस इंडिया 2023 का ताज पहना। शनिवार देर रात को घोषित परिणाम के बाद मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी ने नंदिनी को ताज पहनाया, जो मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के अगले एपिसोड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं, स्ट्रेला थौनाओजम लुवांग को सेकेंड रनर-अप और श्रेया पूंजा को फर्स्ट रनर-अप घोषित किया गया।
विज्ञापन
नंदिनी कोटा पुरानी सब्जी मंडी निवासी सुमित गुप्ता की बेटी एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एच पी गुप्ता की भतीजी हैं। शनिवार देर रात परिणाम आने के साथ ही शहरवासियों ने सुमित गुप्ता एवं परिवार के अन्य सदस्यों को बधाइयां दीं।
विज्ञापन
Trending Videos
मिस इंडिया-2023 नंदिनी गुप्ता अपने परिवार के साथ।
- फोटो : Amar Ujala Digital
व्यवसाय प्रबंधन में किया अध्ययन
मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में नंदिनी ने आतिथ्य कौशल और ऑर्गेनाइजेशन स्किल्स के बारे में बताया। उन्होंने व्यवसाय प्रबंधन में अध्ययन के साथ इस प्रतियोगिता की तैयारी की। नंदिनी का मानना है कि पहचान बनाने के लिए कई बार असफलताएं भी जरूरी होती हैं। जब कॅरियर या जीवन के आयामों के बारे में सोचें तो तमाम कठिनाइयों और विपरीत परिस्थितियों को भी ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ें। लक्ष्य हासिल करने और चुनौतियों पर विजय पाने के लिए संकल्पित रहते हुए आगे बढ़ें। असफलताएं मिलती हैं तो उनसे सीखते हुए आगे बढ़ते जाएं।