फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota: Police took strict action against drug smugglers, two accused arrested with doda chura worth 1.5 crores

Kota News: मादक पदार्थ तस्करों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, डेढ़ करोड़ के डोडा चूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 28 Mar 2025 06:59 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 28 Mar 2025 06:59 PM IST
सार

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोटा ग्रामीण पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की अनुमानित कीमत का डोडा चूरा बरामद किया है।

विज्ञापन
Kota: Police took strict action against drug smugglers, two accused arrested with doda chura worth 1.5 crores
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा की ग्रामीण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में करीब डेढ़ करोड़ मूल्य का डोडा चूरा जब्त किया है। इस दौरान दो गाड़ियां भी जब्त की गईं और दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम कल्याण ने बताया कि थाना बपावर कला और सांगोद पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान समरजीत सिंह और हुसनपीरत को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा इनकी कार की तलाशी लेने पर 518.68 किलो डोडा चूरा बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 77,80,200 आंकी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 

दूसरी कार्रवाई में थाना अधिकारी अभय सिंह के नेतृत्व में बपावर रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक हुंडई क्रेटा तेज गति से आती दिखी। पुलिस ने जब कार को रोकने का प्रयास किया तो चालक और सह-चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। कार की जांच के दौरान पुलिस को फर्जी नंबर प्लेट मिली, जिससे संदेह है कि या तो गाड़ी चोरी की गई है या फिर नकली नंबर प्लेट लगाकर तस्करी की जा रही थी। गहन तलाशी के दौरान पुलिस को इसमें से 253 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ।

पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार तस्करों की तलाश जारी है। साथ ही जब्त हुंडई क्रेटा की असली पहचान का पता लगाने के लिए गाड़ी के इंजन और चेसिस नंबर की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed