{"_id":"662d261a353efd99e9055d98","slug":"kota-news-up-student-doing-neet-coaching-missing-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News: टेस्ट देने गई NEET की छात्रा लापता, परिजनों ने दर्ज कराया मामला, चार दिन से तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: टेस्ट देने गई NEET की छात्रा लापता, परिजनों ने दर्ज कराया मामला, चार दिन से तलाश में जुटी पुलिस
Sat, 27 Apr 2024 09:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 27 Apr 2024 09:51 PM IST
सार
लापता छात्रा उत्तर प्रदेश के कौशांबी नगर की रहने वाली है। कोटा में रहकर NEET एग्जाम की तैयारी कर रही थी। छात्रा की उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है। छात्रा पढ़ने में होशियार है और किसी तरह का प्रेशर या तनाव भी नहीं था।
विज्ञापन
कोटा में छात्रा लापता।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के कोटा शहर में रहकर NEET एग्जाम की तैयारी के लिए कोचिंग कर रही छात्रा लापता हो गई। सप्ताह भर से लापता छात्रा कहां गई, किसी को कुछ पता नहीं। कोटा शहर के अनंतपुरा थाने में छात्रा की गुमशुदगी दर्ज करवाई गई है। इस तरह का मामला सामने आने के बाद कोटा पुलिस हरकत में है। छात्रा की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मामले में जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल को छात्रा की गुमशुदगी दर्ज हुई। अनंतपुरा थानाधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि लापता छात्रा उत्तर प्रदेश के कौशांबी नगर की रहने वाली है। कोटा में रहकर NEET एग्जाम की तैयारी कर रही थी। लापता छात्रा कोटा शहर के गोबरिया बावडी इलाके में संचालित पीजी में रहती थी, जो फिलहाल लापता है।
विज्ञापन
जानकारी में आया है कि 21 अप्रैल को छात्रा का टेस्ट था। सुबह टेस्ट देने के लिए गई थी, मगर उसके बाद वापस पीजी नहीं आई। उसके घर वालों ने उसे कई बार कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। वह घर नहीं पहुंची, तो पीजी मकान मालिक ने भी कोचिंग संस्थान में जानकारी दी।
विज्ञापन
उसकी तलाश की गई। आज तक छात्रा के बारे में कुछ पता नहीं चला। छात्रा की उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है। छात्रा पढ़ने में होशियार है और किसी तरह का प्रेशर या तनाव भी नहीं था। इन सब के बावजूद कोचिंग छात्रा का इस तरह से लापता हो जाना आश्चर्यजनक लग रहा है। फिलहाल कोटा शहर की पुलिस इस केस में तकनीकी अनुसंधान भी कर रही है।