{"_id":"69bab967e2baeac08f038e51","slug":"kota-news-drowsy-driving-turns-fatal-car-falls-from-flyover-three-friends-returning-from-road-trip-killed-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News: नींद की झपकी बनी जानलेवा, फ्लाईओवर से गिरी कार, रोड ट्रिप से लौट रहे तीन दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: नींद की झपकी बनी जानलेवा, फ्लाईओवर से गिरी कार, रोड ट्रिप से लौट रहे तीन दोस्तों की मौत
Wed, 18 Mar 2026 08:11 PM IST
Priya Verma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: Priya Verma
Updated Wed, 18 Mar 2026 08:11 PM IST
सार
कोटा में एक रोड ट्रिप अचानक मातम में बदल गई, जहां फ्लाईओवर से कार गिरने के बाद तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। लद्दाख से लौट रहे युवकों की इस दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। ये तीनों दोस्त पुणे से लद्दाख और जम्मू-कश्मीर की रोड ट्रिप पूरी कर लौट रहे थे।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान सिद्धांत अल्लाट (21), कुणाल चोर्डिया (25) और मयुरेवा पाडले (23) के रूप में हुई है। सभी महाराष्ट्र के पुणे शहर के निवासी थे। हादसा कैथून थाना क्षेत्र के बालापुरा गांव के पास सुबह करीब 10:30 बजे हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 10 दोस्तों का समूह 26 फरवरी को तीन कारों में रोड ट्रिप पर निकला था। वापसी के दौरान बुधवार सुबह दो कारें एक्सप्रेस वे पर एक रेस्ट एरिया पर रुक गईं, जबकि तीसरी कार, जिसमें तीनों युवक सवार थे, बिना रुके आगे बढ़ गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan: 'पंचायत चुनाव से डरकर ग्रामीण विकास रोक रही भाजपा', टीकाराम जूली ने बताया 1900 करोड़ फंड पर संकट
कैथून थाना अधिकारी मनोज सिकरवाल के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक को संभवतः नींद की झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी।
हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कैथून सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन