{"_id":"661389077d252ae5280ded0b","slug":"kota-news-accident-occurred-at-mandana-toll-near-kota-moving-car-became-a-ball-of-fire-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News: कोटा के निकट मंडाना टोल पर हुआ हादसा, चलती कार बनी आग का गोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: कोटा के निकट मंडाना टोल पर हुआ हादसा, चलती कार बनी आग का गोला
Mon, 08 Apr 2024 11:36 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:36 AM IST
सार
कोटा के नजदीक मंडाना टोल प्लाजा पर एक चलती कार में आग लग गई। ड्राइवर ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। आग का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
कार बनी आग का गोला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोटा-झालावाड़ हाईवे पर मंडाना टोल प्लाजा के निकट एक चलती कार में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। समय रहते कार चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली।
विज्ञापन
मंडाना निवासी नाहरसिंह भाटी अपनी कार से कोटा जा रहे थे तभी मंडाना टोल प्लाजा के निकट उन्हें कार में धुएं का आभास हुआ। जैसे ही वे कार से नीचे उतरे तो आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। टोल प्लाजा के निकट कार आग के गोले में तब्दील हो गई और जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन