फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Bhopal-Bound Passenger Train 2 Coaches Derail in Rajasthan Kota News in Hindi

Rajasthan: कोटा में जोधपुर-भोपाल पैसेंजर ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरे, मची अफरा-तफरी, बड़ा रेल हादसा टला

Sat, 06 Jan 2024 06:03 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 06 Jan 2024 06:03 AM IST
सार

Train Derailed in Rajasthan : जोधपुर-भोपाल पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे अचानक पटरी से उतरने से यात्रियों में हड़कंप मच गया और कई यात्री डिब्बे से कूद गए। 

विज्ञापन
Bhopal-Bound Passenger Train 2 Coaches Derail in Rajasthan Kota News in Hindi
Jodhpur-Bhopal passenger train derailed - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्थान में शुक्रवार को एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। कोटा रेलवे जंक्शन के पास शुक्रवार देर रात जोधपुर-भोपाल पैसेंजर ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया और कई यात्री डिब्बे से कूद गए। रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के समय तेज आवाज सुनाई दी, जिससे यात्री सहम गए। सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारी और बचाव टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल के किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है 

विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे जोधपुर से भोपाल के लिए रवाना हुई थी। कोटा पहुंचने पर हादसा हो गया, जिसके कारण रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों को दूसरे ट्रैक पर डायवर्ट करना पड़ा। खबर है कि रेलवे ट्रैक को बहाल कर दिया गया है और ट्रेन अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed