फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Internet services suspended for 24 hrs in three Jhalawar blocks, rajasthan after huge violence

राजस्थान: झालावाड़ जिले में भड़की सांप्रदायिक हिंसा, तीन ब्लॉक में इंटरनेट सेवा निलंबित

Tue, 20 Jul 2021 06:52 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, कोटा
पीटीआई, कोटा Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 20 Jul 2021 06:52 PM IST
सार

पुलिस ने हिंसा भड़काने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में 200 लोगों के विरुद्ध चार मामले दर्ज किए हैं।

विज्ञापन
Internet services suspended for 24 hrs in three Jhalawar blocks, rajasthan after huge violence
राजस्थान पुलिस(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजस्थान के झालावाड़ में दो समुदायों के युवाओं के बीच हुई झड़प के बाद आगजनी और लूट की घटनाओं के चलते जिले के तीन ब्लॉक में इंटरनेट सेवा 24 घंटे के लिए बंद कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि मुस्लिम और सोंध्या राजपूत समुदाय के युवाओं के बीच किसी मुद्दे को लेकर झड़प हुई जिसके कुछ घंटे बाद सोमवार रात को यह हिंसा हुई।

विज्ञापन


उस समय तक स्थिति गंभीर नहीं हुई थी लेकिन बाद में सोशल मीडिया संदेशों में यह प्रचारित किया गया कि गंगधार में हिंदुओं पर हमला हुआ है जिसके बाद सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया। अधिकारियों ने गंगधार, पेड़वा और भवानी मंडी ब्लॉक में सोमवार रात 12 बजे से 21 जुलाई आधीरात तक इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने हिंसा भड़काने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में 200 लोगों के विरुद्ध चार मामले दर्ज किए हैं। ज्यादातर आरोपी अज्ञात हैं। पुलिस ने कहा कि अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि 35 को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम को सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश प्रसारित किये गए जिसके बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। झालावाड़ की पुलिस अधीक्षक किरण कांग सिद्धू ने कहा कि झड़प में शामिल तीन युवाओं को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन सोंध्या राजपूत समुदाय का लक्ष्मण सिंह 100 से 150 लोगों को लेकर गंगधार पुलिस थाने पहुंच गया और सभी को गिरफ्तार करने की मांग की।

एसपी ने कहा कि लोग केवल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी से संतुष्ट नहीं थे और जिस आरा मशीन पर झड़प हुई थी भीड़ ने उसे आग लगा दिया। पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो दोनों समुदायों के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव किया जिससे लक्ष्मण सिंह और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

एसपी ने बताया कि भीड़ ने कुछ वाहनों को भी आग लगा दिया और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा कि इसी बीच किसी ने अफवाह फैला दी कि लक्ष्मण सिंह को गोली लगी है, जिससे स्थिति और खराब हो गई।


सिद्धू ने कहा कि गंगधार में स्थिति अब नियंत्रण में है। झालावाड़ जिलाधिकारी हरि मोहन मीणा ने कहा कि कोटा डिविजनल आयुक्त के निर्देश पर 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed