फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News More than 10 thousand devotees traveled by trains in Maha Kumbh in 1 month many special trains ran

Kota News: महाकुंभ में 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने 1 महीने में ट्रेनों से की यात्रा, कई स्पेशल ट्रेनें चलीं

Fri, 21 Feb 2025 06:56 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Fri, 21 Feb 2025 06:56 PM IST
सार

कोटा मंडल ने नियमित रूप से कोटा होकर संचालित आठ साप्ताहिक ट्रेन, अन्य मंडल से वाया कोटा की दो स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त तीन महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। इससे अतिरिक्त यात्री भार को क्लियर किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Kota News More than 10 thousand devotees traveled by trains in Maha Kumbh in 1 month many special trains ran
कोटा रेल मंडल से तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में कोटा रेल मंडल से एक महीने में 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने स्पेशल ट्रेनों में यात्रा की है। कोटा मंडल ने नियमित रूप से कोटा होकर संचालित आठ साप्ताहिक ट्रेनों, अन्य मंडल से वाया कोटा की दो स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त तीन महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है, जिससे अतिरिक्त यात्री भार को क्लियर किया जा सके।

विज्ञापन


मंडल द्वारा प्रयागराज के लिए कोटा-रीवा, सोगरिया-दानापुर और सोगरिया-बनारस रूट पर महाकुंभ स्पेशल ट्रेन संचालित किया है। महाकुंभ के महापर्व पर पौष पूर्णिमा 13 जनवरी से होने वाले शाही स्नान के दिन से 14 फरवरी तक एक महीने में कोटा से ट्रेन से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 10,491 है।
विज्ञापन


इन ट्रेनों में आरक्षित श्रेणी में प्रयागराज के लिए 6,838 एवं जनरल कोच के यात्रियों की संख्या 3,653 है। इस एक महीने में नियमित एवं स्पेशल ट्रेनों के कुल 53 ट्रिप कोटा से प्रयागराज के लिए संचालित हुए। मंडल के अधिकारियों का कहना है कि अभी भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन मंडल द्वारा प्रयागराज के लिए जारी है। साथ ही कोटा मंडल से 50 से अधिक टिकट चेकिंग स्टॉफ, 20 से अधिक रनिंग स्टॉफ की प्रयागराज में महाकुंभ पर ड्यूटी के लिए तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि मंडल से महाकुंभ पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए तीन स्पेशल ट्रेनों को संचालित किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा एवं डिमांड को देखते हुए यदि आवश्यकता पड़ी तो इसके अतिरिक्त भी स्पेशल ट्रेन संचालित किए जाएंगे। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम जानकारी के लिए आधिकारिक रेलवे स्रोतों का संदर्भ लें तथा भ्रामक जानकारी से बचें। इसके साथ की कोटा रेल मंडल के स्टेशनों पर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को काबू करने के लिए आरपीएफ सहित स्थानीय पुलिस जाब्ता भी तैनात है। तोकि कोई अप्रिय घटना को रोका जा सके और यात्री बिना परेशानी के ट्रेनों में यात्रा कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed