{"_id":"69e9e6c648207f67b607f00f","slug":"husband-murders-wife-in-jaipur-brings-body-to-kota-registers-zero-fir-kota-news-c-1-1-noi1391-4199021-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News: जयपुर में पत्नी की हत्या के बाद शव लेकर कोटा पहुंचा पति, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा, जीरो FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: जयपुर में पत्नी की हत्या के बाद शव लेकर कोटा पहुंचा पति, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा, जीरो FIR दर्ज
Thu, 23 Apr 2026 04:59 PM IST
कोटा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 04:59 PM IST
सार
जयपुर में पत्नी की हत्या कर उसे दुर्घटना बताने और शव को कोटा लेकर जाने के मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
जयपुर में पत्नी की हत्या कर शव को कोटा ले गया पति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोटा में सामने आए एक सनसनीखेज मामले में पति द्वारा जयपुर में पत्नी की हत्या के बाद उसका शव कोटा लाए जाने का आरोप है। पुलिस ने मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच जयपुर पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन
मृतका मीरा के भाई केशव के अनुसार जीजा वीरेंद्र लोधी ने फोन पर बताया कि मीरा की तबीयत खराब होने से उसकी मौत हो गई है। परिजनों ने उसे जयपुर में ही रुकने के लिए कहा लेकिन वह शव को कार में डालकर कोटा लेकर आ गया। इस दौरान बार-बार उसके साथ संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उसने हर बार फोन काट दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: IRS अफसर की बेटी की दरिंदगी से हत्या: एक रात पहले अलवर में भी किया दुष्कर्म, आरोपी नौकर दिल्ली में गिरफ्तार
विज्ञापन
शव के कोटा पहुंचने पर पोस्टमार्टम के दौरान शव पर चोटों के गहरे निशान मिले। साथ ही गले पर रस्सी या चुन्नी से गला घोंटने के संकेत भी पाए गए, जिससे हत्या की आशंका जताई गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
परिजनों के अनुसार मीरा की शादी करीब 13 वर्ष पहले वीरेंद्र लोधी से हुई थी और दोनों के बीच पहले भी विवाद होते रहे थे। घटना के समय उनका बेटा स्कूल गया हुआ था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कोटा के रेलवे कॉलोनी थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की और मामला जयपुर के प्रताप नगर थाने को ट्रांसफर कर दिया, फिलहाल मामले की जांच जयपुर पुलिस द्वारा की जा रही है।