फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Husband and wife buried due to house collapse

Kota: मकान ढहने से पति-पत्नी दबे, घायल अवस्था में कराया अस्पताल में भर्ती, पति की हुई मौत

Tue, 06 Feb 2024 08:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 06 Feb 2024 08:03 PM IST
सार

Kota: कोटा दीनदयाल नगर में एक मकान ढह जाने से उसमें रह रहे पति पत्नी दब गए। इस हादसे में पति की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एहतियात के तौर पर पूरे मलबे में तलाशी की जा रही है और आसपास के एक दो मकानों को भी खाली कराया गया है।

विज्ञापन
Husband and wife buried due to house collapse
मकान ढहने से पति-पत्नी दबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा के अनंतपुरा थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर में एक मकान ढह जाने से उसमें रह रहे पति पत्नी दब गए। सूचना पर जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आया। जिला कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे। कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। नगर निगम की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अस्पताल में डॉक्टरों ने जगदीश शर्मा को मृत घोषित कर दिया, वहीं उनकी पत्नी का इलाज चल रहा है। जिला कलेक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी और पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि दीनदयाल नगर में एक मकान में जगदीश शर्मा उनकी पत्नी रहते थे। मकान के पास ही कोई निर्माण कार्य चल रहा था।
विज्ञापन


पूरे मलबे में तलाशी की जा रही
संभवत उसी के वाइब्रेशन के कारण मकान कॉलेप्स हुआ है। बहुत तेजी से रेस्क्यू कार्य शुरू करवा कर घयालों को अस्पताल भेजा गया है, जहां जगदीश शर्मा को डॉक्टर ने इलाज के बाद मृत घोषित कर दिया, वहीं उनकी पत्नी का इलाज जारी है। किसी अन्य के दबे होने की सूचना नहीं है, फिर भी एहतियात के तौर पर पूरे मलबे में तलाशी की जा रही है और आसपास के एक दो मकानों को भी खाली कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed