फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota Grandparents and grandson returning after visiting Gopalpura Mataji died in a road accident

Kota: गोपालपुरा माताजी के दर्शन कर वापस लौट रहे दादा-दादी और पोते की सड़क हादसे में मौत, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 05 Apr 2025 09:50 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sat, 05 Apr 2025 09:50 PM IST
सार

महावीर नगर निवासी ओमप्रकाश उनकी पत्नी बेबी और पोता युग गोपालपुरा माताजी के दर्शन कर बाइक से वापस कोटा की तरफ लौट रहे थे। तभी नेशनल हाइवे-52 पर अचानक उनकी बाइक स्लिप हो गई, जिससे तीनों गंभीर घायल हो गए थे।

विज्ञापन
Kota Grandparents and grandson returning after visiting Gopalpura Mataji died in a road accident
सड़क हादसे में दादा-दादी और पोते की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कोटा जिले में शनिवार को कोटा-झालावाड़ हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनका पोता शामिल था। जो की नेशनल हाइवे-52 पर स्थित गोपालपुरा माताजी मंदिर के दर्शन कर वापस कोटा लौट रहे थे। यह पूरा हादसा रोड पर बाइक स्लिप हो जाने की वजह से सामने आया है। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके पोते की कोटा अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मंडाना थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


मंडाना थाने के थाना अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि कोटा के महावीर नगर निवासी ओमप्रकाश उनकी पत्नी बेबी और पोता युग गोपालपुरा माताजी के दर्शन कर बाइक से वापस कोटा की तरफ लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि नेशनल हाइवे-52 पर ब्रेकर से बचने के लिए बाइक चालक ने बाइक को नीचे उतरा और वापस हाइवे पर चढ़ने की कोशिश की। लेकिन बाइक स्लिप हो गई, जिससे बाइक सवार तीनों लोग नीचे गिर गए। हादसे में ओमप्रकाश और उनकी पत्नी बेबी के सिर पर गंभीर चोट लगी। वहीं, उनका पोता युग भी हादसे में घायल हुआ था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: DM अल्पा चौधरी ने दिए तेज गर्मी से बचाव के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने के आदेश, जानें क्या कहा
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद तीनों घायलों को मंडाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां पर ओमप्रकाश और उनकी पत्नी बेबी बाई की मौत हो गई। जबकि 10 वर्षीय पोता युग को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर किया गया, जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे। वहीं, पुलिस पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया कर रही है। 

यह भी पढ़ें: राजस्थान में सीएम अनुप्रति कोचिंग के लिए आवेदन का एक और मौका, 12 अप्रैल तक खोली गई विंडो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed