फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Frustrated by crop damage farmer commits suicide in Jhalawar

Rajasthan: फसल खराब होने से निराश किसान ने की आत्महत्या, पुलिस का दावा-नशे में ली अपनी जान

Wed, 12 Oct 2022 08:39 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 12 Oct 2022 08:39 AM IST
सार

मृतक किसान के एक रिश्तेदार ने बताया कि किसान राधेश्याम फसल खराब होने से निराश था। वह शराब के नशे में उससे मिलने आया और फसल खराब होने की बात कही।

विज्ञापन
Frustrated by crop damage farmer commits suicide in Jhalawar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

झालावाड़ जिले में लगातार बारिश होने के कारण फसलों को नुकसान हुआ है। ऐसे में कथित रूप से फसल खराब होने से निराश एक किसान ने आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस ने इस दावे को खारिज किया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सुनेल कस्बे का राधेश्याम गुर्जर ने सोमवार की रात में अपने घर में पंखे से फांसी लगा ली थी। किसान के परिजनों ने बताया कि बारिश होने से सोयाबीन की फसल खराब हो गई थी। जिसके कारण राधेश्याम तनाव में था। एक रिश्तेदार ने बताया कि राधेश्याम सोमवार शाम मेरे पास आया और वह नशे में धुत था। फसल खराब होने से वह निराश था। 

विज्ञापन


दूसरी ओर सुनेल के थाना प्रभारी रमेश चंद ने परिजनों के दावे को खारिज किया है। पुलिस ने कहा कि किसान ने नशे की हालत में आत्महत्या की है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि बेटे ने जो रिपोर्ट दर्ज करवाई है, उसमें अवसाद, फसल के नुकसान या कर्ज का जिक्र नहीं है। बेटे ने बताया कि किसान सोमवार देर शाम शराब के नशे में घर लौटा था और अपने कमरे में सोने चला गया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed