{"_id":"67c5ddfff8330db3500371d8","slug":"fortifications-were-checked-at-five-stations-of-kota-railway-division-kota-news-c-1-1-noi1391-2688901-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News: कोटा रेल मंडल की सख्त कार्रवाई, पांच दिन में बिना टिकट पकड़े 626 यात्री, 2.65 लाख जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: कोटा रेल मंडल की सख्त कार्रवाई, पांच दिन में बिना टिकट पकड़े 626 यात्री, 2.65 लाख जुर्माना वसूला
Tue, 04 Mar 2025 08:52 AM IST
कोटा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 08:52 AM IST
सार
कोटा रेल मंडल में 24 से 28 फरवरी तक 5 प्रमुख स्टेशनों (कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, गंगापुर सिटी, बयाना) पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेशन के बाहर निकलने वाले रास्तों की घेराबंदी कर यात्रियों के टिकट की सघन जांच की गई।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
कोटा रेल मंडल में चलाए गए टिकट चेकिंग अभियान के तहत बिना टिकट यात्रा करने वालों पर सख्ती बढ़ रही है। मंडल के 5 स्टेशनों कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, गंगापुर सिटी एवं बयाना स्टेशनों पर 24 से 28 फरवरी तक वाणिज्य विभाग के 37 टिकट चेकिंग स्टाफ के सहयोग से किलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। पर्यवेक्षक टिकट चेकिंग स्टाफ की निगरानी में चलाए गए इस टिकट चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशन के बाहर निकलने वाले रास्ते की घेराबंदी की गई, ताकि कोई भी यात्री बिना जांच के स्टेशन के बाहर न जा सके। इस किलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशनों पर आने-जाने वाली गाड़ियों के यात्रियों के टिकट की जांच की गई।
विज्ञापन
जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 626 यात्री पकड़े गए, जिनसे 2 लाख 63 हजार 9 सौ 30 रुपये बतौर किराया व जुर्माना वसूला किया गया। बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा कर रहे 12 यात्री पाए गए, जिनसे 1600 रुपये बतौर जुर्माना व किराया वसूला गया। पांच दिवसीय इस सघन टिकट चेकिंग अभियान के दौरान सर्वाधिक सवाई माधोपुर में 208 मामले, कोटा में 168 मामले, गंगापुर सिटी में 137 मामले, बयाना में 84 एवं भरतपुर में 41 मामले पकड़े गए।
विज्ञापन
सभी 5 स्टेशनों पर एक साथ चले इस किलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट, बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा करते पाए गए यात्रियों के कुल 638 मामलों से कुल 2.65 लाख रुपये का रेल राजस्व प्राप्त हुआ। वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक सौरभ जैन ने बताया कि यह अभियान यह सुनिश्चित करने के लिए चलाया गया कि सभी यात्री उचित टिकट के साथ यात्रा करें। अनियमित यात्राओं को रोकने से जहां रेल राजस्व में वृद्धि होती है, वहीं यह यात्रियों के लिए सुगम, सुरक्षित और स्वच्छ यात्रा सुनिश्चित करता है।
विज्ञापन