Rajasthan News: राजस्थान-मध्यप्रदेश सीमा पर अतिक्रमण हटाने गई वनकर्मी की टीम पर हमला, छह से अधिक घायल
वनकर्मियों का कहना है कि वे क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने गए थे। तभी भील जनजाति परिवारों ने उनपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान-मध्यप्रदेश की सीमा पर वनभूमि के एक हिस्से पर अतिक्रमण हटाने को लेकर ग्रामीणों और वनकर्मी की टीम में टकराव हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने वनकर्मियों पर हमला कर दिया। इस हमले में छह से अधिक कर्मी घायल हो गए।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार घटना बारां जिले के कस्बा थाना वन चौकी क्षेत्र में हुई। वन विभाग का एक दस्ता पौधरोपण अभियान और अतिक्रमण हटाने के लिए इलाके में पहुंचा था। वन विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर शनिवार रात को करीब 10 लोगों के विरुद्ध सरकारी कर्मियों को दायित्व निर्वहन में बाधा डालने और उन्हें चोट पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, अबतक कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
मामले को लेकर क्षेत्र अधिकारी हेमंत गौतम और थाना प्रभारी राजकुमार मीणा के नेतृत्व में रविवार को पुलिस दलों ने इलाके में छापा मारा लेकिन कोई आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है। कस्बा थाना वनक्षेत्र के अधिकारी (रेंजर) मोहम्मद हाफिज ने बताया कि राजस्थान-मध्यप्रदेश सीमा पर स्थित गांवों के 35-40 भील जनजाति परिवारों ने कस्बा थाना वन क्षेत्र में 200-300 बीघा वन भूमि पर कब्जा कर लिया है। रविवार को एक वन गश्ती दल यह अतिक्रमण हटाने गया था लेकिन उनपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया।