फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: District administration on alert in view of the summer season

Kota News: गर्मी के मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट, जिला कलेक्टर ने दिए पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश

Tue, 04 Mar 2025 07:53 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Tue, 04 Mar 2025 07:53 PM IST
सार

जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में गर्मी के मौसम में राहत उपायों को लेकर नगर निगम, जिला परिषद, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने राहगीरों, नरेगा मजदूरों, निर्माण एवं खनन श्रमिकों के लिए छाया, पानी, नींबू पानी और छाछ की व्यवस्था करने को कहा।

विज्ञापन
Kota News: District administration on alert in view of the summer season
बैठक लेते जिला कलेक्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए मौसमी बीमारियों की रोकथाम, गर्मी से बचाव के लिए राहगीरों एवं नरेगा मजदूरों के लिए छाया, पानी की व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को रैन बसेरों के लिए जगह चिह्नित करने तथा जिला परिषद के अधिकारियों को मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों के लिए भीषण गर्मी से बचाव के उपायों के लिए अभी से तैयारियां करने को कहा। उन्होंने निर्माण श्रमिकों एवं खनन श्रमिकों के लिए भी पानी, नींबू पानी, छाछ इत्यादि की व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों को निर्देषित किया।

विज्ञापन


डॉ. गोस्वामी ने निर्देश दिए कि चिकित्सालयों में आने वाले मरीजों के परिजनों के लिए टेंट लगाकर छाया एवं पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। उन्होंने सभी वार्डों में भीषण गर्मी के समय कूलर की व्यवस्था, सीएचसी, पीएचसी में ओआरएस, ग्लूकोज पाउडर, नींबू पानी, छाछ इत्यादि की पर्याप्त व्यवस्था के लिए अभी से प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को जिले में डेंगू की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा गतिविधियां चलाने, हॉस्टलों का सर्वे कर वहां कूलर, टायर आदि में भरा पानी खाली कराने के साथ ही मच्छरों को पनपने से रोकने के संबंध में जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिला कलक्टर ने सभी सरकारी कार्यालर्यों में पीने का स्वच्छ पानी, छाया आदि की पर्याप्त व्यवस्था रखने को कहा। साथ ही, उन्होंने सफाई अभियान चलाकर पुराना कबाड़ हटाने एवं कार्यालयों का रंग-रोगन करने के निर्देश दिए। वहीं हरियालो राजस्थान के तहत 31 जुलाई तक पौधरोपण का कार्य पूरा करने एवं लगाए गए पौधों की बाड़बंदी व निगरानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने वृक्षारोपण के लिए स्थानों का चिन्हिकरण मार्च में पूरा करने तथा एक अप्रेल से गड्ढों की खुदाई शुरू करने तथा लगाए गए पौधों की जियो टैगिंग करवाने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने विभिन्न विभागों को वित्तीय वर्ष 2025-26 की बजट घोषणाओं के प्रस्ताव तैयार करने के साथ ही उनके लिए स्वीकृतियों के संबंध में अभी से गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed