फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Daknia Talab railway station will be renamed, now it will be called 'New Kota'; know more

कोटा वाले ध्यान दें: डकनिया तालाब रेलवे स्टेशन का बदलेगा नाम, अब ‘न्यू कोटा’ कहलाएगा; जानें

Mon, 12 May 2025 08:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 12 May 2025 08:49 PM IST
सार

Kota: डकनिया तालाब रेलवे स्टेशन कोटा जंक्शन से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह स्टेशन कोटा शहर के कोचिंग हब के बेहद करीब है और हाल के वर्षों में यात्री यातायात के लिहाज से तेजी से उभरा है।

विज्ञापन
Daknia Talab railway station will be renamed, now it will be called 'New Kota'; know more
डकनिया तालाब स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर स्थित डकनिया तालाब रेलवे स्टेशन का नाम अब ‘न्यू कोटा’ रेलवे स्टेशन होगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने स्टेशन का नाम बदलने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इसके तहत गृह मंत्रालय ने 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' (एनओसी) भी जारी कर दिया है।

विज्ञापन

अब इस प्रस्ताव को अंतिम रूप देने के लिए राजस्थान सरकार को पत्र भेजा गया है। राज्य सरकार द्वारा गजट अधिसूचना जारी करने के बाद यह नाम आधिकारिक रूप से लागू हो जाएगा। इसके बाद सर्वे ऑफ इंडिया सहित सभी संबंधित संस्थाओं को भी इस बदलाव की सूचना भेजी जाएगी।

विज्ञापन

शहर के कोचिंग हब के नजदीक है स्टेशन
डकनिया तालाब रेलवे स्टेशन कोटा जंक्शन से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह स्टेशन कोटा शहर के कोचिंग हब के बेहद करीब है और हाल के वर्षों में यात्री यातायात के लिहाज से तेजी से उभरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: साक्षात्कार के तृतीय चरण के लिए इंटरव्यू लेटर अपलोड, उप सचिव चित्रा जैनानी ने दी जानकारी    

110 करोड़ की लागत से चल रहा पुनर्विकास कार्य
वर्तमान में इस स्टेशन का पुनर्विकास कार्य लगभग 110 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यह स्टेशन वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस होगा। यहां लूप लाइन, नया कांकर्स, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग, लिफ्ट, एस्केलेटर, सौर संयंत्र, सीसीटीवी कैमरे और दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

बताया गया है कि स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का 80% से अधिक हिस्सा पूरा हो चुका है। सभी प्लेटफॉर्म को जोड़ने के लिए 36 मीटर चौड़ा नया कांकर्स बनाया जा रहा है। यह कार्य नवंबर 2022 में शुरू हुआ था, जो तय समयसीमा पूरी होने के छह महीने बाद भी अभी अधूरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed