फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Crime Suspected death of a girl who returned home after New Year party in kota

Crime: नए साल की पार्टी कर घर लौटी लड़की की संदिग्ध मौत, बाथरूम में बेहोश पड़ी मिली थी

Mon, 02 Jan 2023 07:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 02 Jan 2023 07:00 PM IST
सार

राजस्थान के कोटा जिले में कॉलेज छात्रा की संदिग्ध मौत हो गई। छात्रा दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाकर घर लौटी थी। बाथरूम का दरवाजा तोड़ने पर मां को छात्रा बेहोश मिली।

विज्ञापन
Crime Suspected death of a girl who returned home after New Year party in kota
परिजन और मृतक लड़की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा शहर में कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के पंचवटी में रहने वाली स्वाति सिंह (22) अपने घर में बाथरूम में बेहोश हो गई। काफी समय तक बाथरूम से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर देखा तो स्वाति बेहोश पड़ी मिली। आनन-फानन में स्वाति के परिजन उसे लेकर एक निजी हॉस्पिटल गए। जहां से उसे एमबीएस रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

 
बता दें कि एमबीएस में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। लड़की की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव को मोर्चरी में रखवाया दिया है।
विज्ञापन


31 दिसंबर को पार्टी में गई थी...
मृतका लड़की स्वाति के परिजनों का कहना है, नए साल के सेलिब्रेशन के लिए दोस्तों के साथ 31 दिसंबर को पार्टी में गई थी और सुबह देर से जागी। दोपहर करीब एक बजे नहाने के लिए बाथरूम में गई। लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आई। दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो अनहोनी की आशंका के चलते दरवाजा तोड़कर देखा। स्वाति बाथरूम में फर्श पर बेहोश पड़ी मिली। बेहोश स्वाति को तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने वहां से एमबीएस हॉस्पिटल के रेफर कर दिया। एमबीएस में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने स्वाति को चेक किया और मृत घोषित कर दिया। किसी को कुछ समझ आ पाता, इससे पहले पुलिस मौके पर आई और शव को कब्जे में ले लिया। स्वाति की मौत के कारणों को जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीए थर्ड ईयर की छात्रा थी स्वाति... 
स्वाति कोटा के जेडीबी गर्ल्स कॉलेज में बीए थर्ड ईयर की छात्रा है और इसके पिताजी ऑटो चालक हैं। मृतका जेडीबी गर्ल्स कॉलेज में छात्र संगठन से भी जुड़ी हुई है। स्वाति के परिजनों ने बताया कि उसको किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं थी। लेकिन समझ नहीं आ रहा कि उसे हुआ क्या? पुलिस शव के पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर गई। पुलिस के अनुसार, स्वाति की मौत के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। इस कारण से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed