फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Chief Secretary Reviews Kota-Bundi Greenfield Airport Construction Directives on Connectivity-Public Amenities

Rajasthan: कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट निर्माण की समीक्षा, मुख्य सचिव ने संपर्क-जनसुविधाओं पर दिए निर्देश

Sun, 22 Mar 2026 07:09 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sun, 22 Mar 2026 07:09 PM IST
सार

Kota News: कोटा में मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट निर्माण, एलपीजी आपूर्ति और पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की। परियोजना की प्रगति पर संतोष जताते हुए कनेक्टिविटी सुधार और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

विज्ञापन
Chief Secretary Reviews Kota-Bundi Greenfield Airport Construction Directives on Connectivity-Public Amenities
मुख्य सचिव ने वी श्रीनिवास अधिकारियों के साथ की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा में रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में एलपीजी आपूर्ति और गर्मियों में पेयजल व्यवस्था पर भी चर्चा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

 
एयरपोर्ट परियोजना को बताया महत्वपूर्ण
मुख्य सचिव ने कहा कि कोटा-बूंदी एयरपोर्ट राजस्थान का पहला ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट है, जो हाड़ौती क्षेत्र के पर्यटन विकास और स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने परियोजना को तय समय सीमा में पूरा करने पर जोर दिया और निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष जताया।
विज्ञापन

 
कनेक्टिविटी सुधार पर जोर
बैठक के दौरान एनएचएआई अधिकारियों से उदयपुर से कोटा और कोटा से भरतपुर के बीच कनेक्टिविटी (संपर्क) की स्थिति की जानकारी ली गई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि इन मार्गों की कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए शीघ्र प्रयास किए जाएं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने निर्माण कार्य की स्थिति पर विस्तृत प्रेजेंटेशन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एलपीजी आपूर्ति और निगरानी के निर्देश
बैठक में जिले में रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए कि गैस आपूर्ति सुचारू बनी रहे। घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग और कालाबाजारी को रोकने के लिए सघन जांच अभियान चलाने को कहा गया। साथ ही ओटीपी आधारित डिलीवरी, पासबुक एंट्री और ‘पहले आओ पहले पाओ’ व्यवस्था का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पढ़ें- Rajasthan News: जर्जर विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 300 करोड़ रुपये की दी मंजूरी

 
पेयजल प्रबंधन पर विशेष ध्यान
ग्रीष्मकाल को देखते हुए मुख्य सचिव ने पेयजल प्रबंधन पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हैंडपंप मरम्मत के लिए सघन अभियान चलाया जाए और आमजन को पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके लिए समय रहते प्रभावी कदम उठाने को कहा गया।
 
निरंतर निगरानी और समीक्षा जारी
बैठक में संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल ने जानकारी दी कि एयरपोर्ट निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जा रही है। तीन माह के लक्ष्य निर्धारित कर प्रत्येक 10 दिन में प्रगति की समीक्षा की जा रही है। साथ ही एलपीजी और पेयजल व्यवस्था पर भी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed