फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   case on Amazon in Kota for selling derogatory pictures of Hindu God

Rajasthan: अमेजन पर कोटा में केस दर्ज, भगवान की अपमानजनक तस्वीर ऑनलाइन बेचने पर भड़के हिंदू संगठन

Sat, 20 Aug 2022 11:13 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 20 Aug 2022 11:13 AM IST
सार

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने अमेजन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कहा कि हिंदू समाज देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। अमेजन को तुरंत ब्लॉक किया जाए। उन्होंने प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
case on Amazon in Kota for selling derogatory pictures of Hindu God
अमेजन पर कोटा में केस - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन के खिलाफ कोटा के हिंदू संगठनों में गुस्सा भड़क उठा है। लोगों ने अमेजन पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप लगाया है। गुस्साए लोगों ने अमेजन के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने का केस दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


बजरंग दल सह प्रांत संयोजक योगेश रेनवाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने शिकायत दी। जिसमें उन्होंने बताया कि अमेजन पर भगवान श्रीकृष्ण, राधा की आपत्तिजनक तस्वीरें बिक रही है। शिकायत में सोशल साइट के ऑनलाइन लिंक भी पुलिस को दिए गए हैं। बजरंग दल कोटा ने पुलिस को चेतावनी भी दी है कि अगर पुलिस ने अमेजन के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की तो धरने और प्रदर्शन किए जाएंगे। 

विज्ञापन


आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से जानबूझकर किया गया है। अमेजन साइट को तुरंत भारत से ब्लॉक किया जाए। देवी-देवताओं का अपमान हिंदू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed