फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   BUNDI VANDE BHARAT TRAIN

Bundi News: वन्दे भारत दो सितंबर से बूंदी में भी रुकेगी, लोकसभा स्पीकर के प्रयासों से मिली मंजूरी

Sat, 31 Aug 2024 12:03 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sat, 31 Aug 2024 12:03 PM IST
विज्ञापन
BUNDI VANDE BHARAT TRAIN
बूंदी में वन्दे भारत के ठहराव को मिली मंजूरी।
पर्यटन नगरी बूंदी को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से एक बड़ी सौगात मिली है। रेलवे ने उदयपुर से आगरा वाया कोटा चलने वाली प्रस्तावित वंदे भारत ट्रेन के बूंदी में ठहराव को मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन दो सितंबर से परिचालन में आएगी। पहले वंदे भारत ट्रेन का संचालन उदयपुर से आगरा के बीच नए रुट पर सप्ताह में तीन दिन करने का निर्णय लिया गया था, जिसमें बूंदी को शामिल नहीं किया गया था। हालांकि, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बातचीत की और इसके बाद बूंदी में ट्रेन के ठहराव को स्वीकृति मिल गई। इस घोषणा के बाद क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन


बूंदी को मिलेगा बड़ा पर्यटन लाभ
वंदे भारत ट्रेन के ठहराव से बूंदी अब देश के दो प्रमुख पर्यटन स्थलों, उदयपुर और आगरा, से जुड़ जाएगा। यह कनेक्टिविटी हाड़ौती के पर्यटन को नई संजीवनी प्रदान करेगी। ऐतिहासिक किले, बावड़ियां, कलाकृतियों के अलावा, पर्यटक यहां धार्मिक पर्यटन और वन्यजीव इको-टूरिज्म का भी भरपूर आनंद ले सकेंगे। वंदे भारत ट्रेन के ठहराव से न केवल घरेलू बल्कि अंतरराष्ट्रीय सैलानियों को भी बूंदी और कोटा की सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे इन क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


संशोधित समय सारिणी और टिकट की जानकारी 
बूंदी में वंदे भारत ट्रेन के ठहराव की घोषणा के बाद रेलवे जल्द ही संशोधित समय सारिणी जारी करेगा। यह ट्रेन उदयपुर और आगरा के बीच सोमवार, गुरुवार, और शनिवार को चलेगी। इस रूट में राणा प्रताप नगर, मावली जंक्शन, चंदेरिया, बूंदी, कोटा, सवाई माधोपुर, और गंगापुर सिटी में भी ट्रेन के ठहराव घोषित किए गए हैं। रेलवे ने ऑफलाइन और ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी है। उदयपुर से आगरा के लिए एसी चेयर कार का किराया 1615 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2945 रुपये तय किया गया है। इस ट्रेन के ठहराव से बूंदी को एक नया पर्यटन केंद्र के रूप में उभरने का अवसर मिलेगा, जिससे स्थानीय व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed