फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   BJP and Congress haven't finalized tickets, yet nominations reach the half-century mark

कोटा नगर निगम चुनाव: नामांकन की होड़, कांग्रेस-बीजेपी की लिस्ट से पहले दावेदारों ने भरा पर्चा

Sun, 30 Aug 2026 09:47 AM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sun, 30 Aug 2026 09:47 AM IST
सार

कोटा नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। 27 अगस्त से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के तहत शनिवार तक 42 नामांकन दाखिल किए जा चुके हैं। इनमें कांग्रेस से 21, भाजपा से पांच, निर्दलीय 15 और बीएसपी से एक प्रत्याशी ने नामांकन भरा है।

विज्ञापन
BJP and Congress haven't finalized tickets, yet nominations reach the half-century mark
नामांकन भरने की प्रक्रिया की जांच करते जिला निर्वाचन अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कोटा में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। नामांकन की अंतिम तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, शहर में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज होती जा रही हैं। बीजेपी और कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी नहीं की है, लेकिन दोनों दलों से टिकट की उम्मीद लगाए कई दावेदार नामांकन दाखिल करने में जुटे हैं। 27 अगस्त से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के तहत शनिवार तक कुल 42 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें 21 ने कांग्रेस, पांच ने भाजपा, 15 ने निर्दलीय और एक प्रत्याशी ने बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) से नामांकन दाखिल किया है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त, सोमवार निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

27 अगस्त से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया

एडीएम सीलिंग रवि वर्मा ने बताया कि कोटा नगर निगम के 100 वार्डों में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। 27 अगस्त से शुरू हुई प्रक्रिया के पहले दिन चार नामांकन दाखिल किए गए थे, जबकि 29 अगस्त को 42 नामांकन दाखिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों की ओर से सिंबल जमा किए जाने के बाद ही प्रत्याशियों की पार्टी का अंतिम निर्धारण हो सकेगा। फिलहाल कई दावेदार अलग-अलग राजनीतिक दलों से टिकट की उम्मीद में नामांकन दाखिल कर रहे हैं। इस चुनाव में कई पुराने पार्षद भी एक बार फिर मैदान में उतरने की तैयारी में हैं और अपनी-अपनी पार्टियों के सामने दावेदारी पेश कर रहे हैं।

विज्ञापन

बीजेपी से टिकट के लिए शकुंतला सैनी ने की दावेदारी

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय मदनलाल सैनी की बेटी शकुंतला सैनी ने भी वार्ड नंबर 75 से भाजपा के टिकट के लिए आवेदन किया है। उन्होंने 22 अगस्त को भाजपा के जिला कार्यालय पहुंचकर पार्टी से टिकट के लिए आवेदन किया था।शकुंतला सैनी के पति दुर्गा शंकर सैनी पेशे से डॉक्टर हैं और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रूप से हिस्सा लेते हैं। ऐसे में शकुंतला सैनी की दावेदारी को लेकर भी राजनीतिक हलकों में चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार निर्दलीय पार्षद रहे दीनदयाल ने पत्नी के लिए भरा नामांकन

नगर निगम में दो बार निर्दलीय पार्षद रह चुके दीनदयाल चोपदार ने भी अपनी पत्नी सीमा चोपदार के लिए वार्ड नंबर 10 से निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है। हालांकि, नामांकन फॉर्म में कुछ कमी रहने के कारण उनका फॉर्म फिलहाल जमा नहीं हो सका है। वहीं, पूर्व मंत्री शांति धारीवाल के खेमे से मंगल कुमार तंबोली ने भी नामांकन दाखिल किया है। वार्ड नंबर 41 अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है।

अंतिम तारीख से पहले बढ़ेगी नामांकन की रफ्तार

कोटा नगर निगम के 100 वार्डों में होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में टिकट वितरण को लेकर मंथन जारी है। भाजपा और कांग्रेस की आधिकारिक सूची सामने नहीं आने के बावजूद दावेदारों ने नामांकन दाखिल करना शुरू कर दिया है। ऐसे में 31 अगस्त की अंतिम तारीख से पहले नामांकन की संख्या और राजनीतिक गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed