फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Railway Guard Dismissed for Using Dummy Candidate to Get Job, Several Officials Under CBI Radar

Kota News: डमी कैंडिडेट के जरिये नौकरी पाने वाला रेलवे गार्ड सेवा से बर्खास्त, कई अधिकारी भी CBI के राडार पर

Tue, 01 Jul 2025 08:10 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Tue, 01 Jul 2025 08:10 PM IST
सार

रेलवे भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट के जरिये नौकरी लेने वाले गार्ड को रेलवे प्रशासन ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। दो अन्य महिलाओं को भी ऐसे ही एक मामले में नौकरी से बर्खास्त किया गया है। मामले में कई अधिकारी और कर्मचारियों की जांच की भी आशंका है।

विज्ञापन
Kota News: Railway Guard Dismissed for Using Dummy Candidate to Get Job, Several Officials Under CBI Radar
डमी कैंडिडेट के जरिये रेलवे में गार्ड बना कर्मचारी सेवा से बर्खास्त

विस्तार

डमी कैंडिडेट की मदद से रेलवे में फर्जी तरीके से नौकरी हासिल करने वाले गार्ड राजेन्द्र मीणा को रेलवे प्रशासन ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। फर्जीवाड़े का मामला उजागर होने के बाद सीबीआई की जयपुर यूनिट ने राजेन्द्र मीणा के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसके बाद कोटा रेल मंडल ने उसके खिलाफ बर्खास्तगी के आदेश जारी किए। इस मामले में कई अन्य कर्मचारी और अधिकारी भी जांच के घेरे में आ गए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजेन्द्र मीणा ने वर्ष 2019 में जनरल डिपार्टमेंटल कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन कंप्यूटर आधारित परीक्षा में डमी कैंडिडेट मनीष मीणा को बैठाया था। मनीष दौसा जिले के महुआ तहसील के बोरखेड़ा का रहने वाला है। इस धोखाधड़ी की पुष्टि होने पर राजेन्द्र को पहले निलंबित किया गया और अब बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Doctors Day Special: एसएमएस अस्पताल में लागू होगा क्यू मैनेजमेंट, मरीजों को मिलेगी लंबी कतारों से मुक्ति
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में टीआरडी डिपार्टमेंट की हेल्पर सपना मीणा और सोगरिया स्टेशन की पॉइंट्स वूमन आशा मीणा को भी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इन दोनों ने भी परीक्षा में डमी कैंडिडेट के रूप में दिल्ली पुलिस की जवान लक्ष्मी मीणा को बैठाया था। सीबीआई ने इस पूरे फर्जीवाड़े में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोटा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ जैन ने बताया कि विभागीय जांच में राजेन्द्र मीणा दोषी पाया गया, जिसके बाद कार्रवाई की गई है। सूत्रों के अनुसार इस फर्जीवाड़े में भोपाल और अन्य मंडलों के कई कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आ सकती है। सीबीआई की सक्रियता से रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया है और यह मामला अब रेलवे बोर्ड तक की निगरानी में आ गया है। रेलवे कर्मचारियों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और आशंका जताई जा रही है कि जांच में कई और अधिकारी-कर्मचारी सीबीआई के शिकंजे में आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed