फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota news: Auto fare fixed for coaching students in Kota

Kota news: कोटा में कोचिंग छात्रों के लिए ऑटो किराया तय, संवैधानिक वैधता पर उठे सवाल

Fri, 07 Mar 2025 09:04 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Fri, 07 Mar 2025 09:04 PM IST
सार

कोटा में कोचिंग छात्रों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने ऑटो किराया 20 रुपये प्रति किलोमीटर निर्धारित किया है। हालांकि, इस निर्णय की संवैधानिक वैधता पर सवाल उठ रहे हैं। नई दरों से ऑनलाइन और ऑफलाइन ऑटो सेवाओं में असमानता पैदा होने की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन
Kota news: Auto fare fixed for coaching students in Kota
बैठक में हुआ निर्णय पर उठे सवाल

विस्तार

कोटा में पढ़ाई का बेहतर माहौल बनाने के लिए हाल ही जिला प्रशासन कोटा केयर्स अभियान को लेकर बैठक ली। बैठक में कोचिंग छात्रों के लिए ऑटो किराया निर्धारित किया। कोचिंग छात्रों के लिए ऑटो में सफर करने के लिए अधिकतम किराया 20 रुपये प्रति किलोमीटर रहेगा। लेकिन अब जिला प्रशासन द्वारा तय दर की संवैधानिक वैधता पर भी सवाल उठने लगे हैं। ऑटो परिवहन में सुधार को लेकर जनवरी 2024 में कोटा की अदालत में अधिवक्ता सुजीत स्वामी ने एक जनहित याचिका लगाई गई थी। जिसमें बताया था कि ‘स्टेज, काॅन्ट्रैक्ट और गुड कैरिज का राज्य में न्यूनतम एवं अधिकतम किराया तय करने का अधिकार राज्य सरकार के पास है।
विज्ञापन


प्रदेश के परिवहन विभाग ने राज्यपाल के आदेश से 13 जुलाई 2013 को अधिसूचना जारी कर ऑटो रिक्शा का किराया तय किया था। इसमें एक किलोमीटर तक के लिए कम से कम किराया 15 रुपये और उसके बाद प्रत्येक किलोमीटर के लिए 9 रुपये, वेटिंग टाइम के लिए 50 पैसे प्रति मिनट था। 27 फरवरी को कोटा केयर्स अभियान के तहत हुई बैठक में ऑटो रिक्शा के जरिए जो तय किया गया है। उस पर कई सवाल खडे़ होते हैं। सरकार की ओर से इस संबंध में कोई भी नया नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। हैरानी की बात है कि बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने कोई आपत्ति नहीं जताई है।
विज्ञापन


नई दर के मुताबिक ऑफलाइन ऑटो ड्राइवर अब 20 रुपये प्रति किलोमीटर चार्ज करेंगे, जबकि ऑनलाइन सर्विस में ये दर सभी शुल्क मिलाकर 15 रुपये प्रति किलोमीटर है। अधिवक्ता सुजीत स्वामी का कहना है कि इस सर्विस के बाद ऑटो कैब बुकिंग में बड़ी परेशानी भी देखने को मिलेगी। तो वहीं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनीष शर्मा का कहना है कि सरकार की ओर से नया नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है, लेकिन कोटा में कोचिंग छात्रों की परेशानियों के समाधान के लिए इस विषय पर चर्चा की गई थी और छात्रों के लिए ही ऑटो किराया निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed