फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota: Man Ends Life After Giving Tiffin to Father, Friends Say He Had Attempted Suicide Before

Kota News: पिता को टिफिन देकर घर लौटे युवक ने फांसी लगाई, दोस्तों ने कहा- पहले भी की थी कोशिश

Wed, 23 Jul 2025 08:08 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Wed, 23 Jul 2025 08:08 PM IST
सार

पिता को टिफिन देकर घर लौटे युवक ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। युवक के दोस्तों का कहना है कि वह पहले भी सुसाइड की कोशिश कर चुका है लेकिन समय रहते उसे बचा लिया गया था।

विज्ञापन
Kota: Man Ends Life After Giving Tiffin to Father, Friends Say He Had Attempted Suicide Before
युवक ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

विस्तार

जिले में एक युवक ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान युवक का पिता और भाई दोनों ही काम पर गए हुए थे। काम से लौटने पर जब पिता ने बेटे को फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद आस-पड़ोस को घटना की जानकारी मिली। वहीं सूचना के बाद उद्योग नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनाक्रम के बारे में परिजनों से जानकारी ली। साथ ही मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: अधेड़ उम्र के सरकारी शिक्षक ने की मासूम छात्राओं के साथ छेड़छाड़, गुस्से में गांव वाले
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी में सामने आया कि 34 वर्षीय मृतक सचिन मेघवाल प्रेम नगर इलाके का निवासी था, जिसकी मां की कुछ समय पहले कैंसर से मौत हो गई थी। सचिन अपने पिता को टिफिन देने के लिए गया था। जहां से वापस घर आकर उसने फांसी लगा ली, शाम को जब पिता घर लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद युवक के दोस्तों का कहना है कि सचिन पहले भी सुसाइड की कोशिश कर चुका है लेकिन उसे समय रहते बचा लिया गया। हालांकि पूरे मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है लेकिन पुलिस का कहना है कि परिजनों की तरफ से फिलहाल इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed