फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Baran News: 23,215 students will appear for REET exam at 34 centres, papers will be held on 27th and 28th Feb

Baran News : 34 केंद्रों पर 23 हजार 215 विद्यार्थी देंगे रीट की परीक्षा, 27 और 28 फरवरी को होंगे पेपर

Sat, 22 Feb 2025 12:56 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sat, 22 Feb 2025 12:56 PM IST
सार

आगामी 27 और 28 फरवरी को होने वाली रीट परीक्षा 2024 की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। जिले के 34 परीक्षा केंद्रों पर कुल 23 हजार 215 विद्यार्थी रीट की परीक्षा देंगे।

विज्ञापन
Baran News: 23,215 students will appear for REET exam at 34 centres, papers will be held on 27th and 28th Feb
रीट परीक्षा की तैयारी को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक

विस्तार

कोटा के बारां जिले में आगामी 27 और 28 फरवरी को आयोजित होने वाली रीट परीक्षा-2024 को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। इस परीक्षा में कुल 23,215 अभ्यर्थी भाग लेंगे। इसके लिए जिले में 34 केंद्र बनाए जाएंगे। 27 फरवरी को परीक्षा दो पारियों में आयोजित होगी। पहली पारी में 34 केंद्रों पर 8,662 अभ्यर्थी बैठेंगे। वहीं दूसरी पारी में 30 केंद्रों पर 8,045 अभ्यर्थी बैठेंगे। वहीं दूसरे दिन 28 फरवरी को सुबह की पारी में 24 केंद्रों पर 6,508 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

विज्ञापन


जिले में परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला मुख्यालय बारां में 22, अंता में 8 और अटरु में 4 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। वहीं पहली पारी सुबह 10 से 12:30 तक और दूसरी पारी दोपहर तीन से साढे़ 5 बजे तक आयोजित होगी। कलेक्टर रोहिताश सिंह तोमर ने बताया कि जिला प्रशासन परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए पूरी तरह से तैयार है। पेपर लीक, नकल और डमी कैंडिडेट जैसी घटनाओं की रोकथाम और कार्रवाई को लेकर सरकार इस बार सख्त है। इसे देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे। वहीं पहली बार परीक्षा में बायोमेट्रिक का उपयोग किया जाएगा, जिसके तहत प्रत्येक अभ्यर्थी को बायोमेट्रिक के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया जाएगा ताकि डमी अभ्यर्थियों को तुरंत ही पकड़ा जा सके।
विज्ञापन


रीट की परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक आवाजाही में दिक्कत ना हो इसके लिए जिला प्रशासन समुचित इंतजाम कर रहा है। रोडवेज की ओर से परीक्षा के दौरान बसों के फेरे भी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। रोडवेज के मुख्य प्रबंधक योगेंद्र सिंह का कहना है कि परीक्षा के दौरान बारां डिपो की ओर से परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed