फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Women duped of lakhs in name of work from home, Oasis Enterprises Director closes office and flees

Rajasthan News: कोटा में वर्क फ्रॉम होम के नाम पर महिलाओं से लाखों की ठगी, कंपनी का ऑफिस बंद कर भागे संचालक

Sat, 15 Nov 2025 07:47 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sat, 15 Nov 2025 07:47 PM IST
सार

Kota News: कोटा में वर्क फ्रॉम होम दिलाने के नाम पर ओएसिस इंटरप्राइजेज नामक कंपनी ने महिलाओं से लाखों रुपये ठग लिए। 2500 रुपये लेकर ब्रेल लिपि जैसा काम दिया गया था। ऑफिस अचानक बंद कर संचालक फरार हो गए। पीड़ितों ने थाने में शिकायत की है।
 

विज्ञापन
Kota News: Women duped of lakhs in name of work from home, Oasis Enterprises Director closes office and flees
लाखों की ठगी के बाद ऑफिस बंद कर फरार हुए संचालक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI Image- Freepik

विस्तार

कोटा जिले में वर्क फ्रॉम होम देने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। अनंतपुरा थाना क्षेत्र में 50 से अधिक महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई है कि ओएसिस इंटरप्राइजेज नाम की कंपनी ने काम का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये ठग लिए। कंपनी अब ऑफिस बंद कर फरार हो चुकी है।

विज्ञापन

 
ब्रेल लिपि जैसा काम देकर 2500 रुपये एडवांस में वसूले
शिकायत के अनुसार कंपनी ने महिलाओं को ‘ब्रेल लिपि’ जैसे कागजों पर अक्षरों में छेद कर डॉट्स बनाने का काम दिया था। काम देने से पहले हर महिला से 2500 रुपये लिए गए। वादा किया गया था कि हर 15 दिन में 150 पेज पूरे करने पर 4000 रुपये का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

 
चेन सिस्टम के जरिए बढ़ाया नेटवर्क, फिर ऑफिस हुआ गायब
सितंबर में सुभाषनगर में शुरू हुए इस ऑफिस ने महिलाओं को चेन सिस्टम के जरिए जोड़ना शुरू किया। कई महिलाएं नई नौकरी के लिए और कई भुगतान लेने के लिए शनिवार को जब ऑफिस पहुंचीं, तो वहां ताला मिला। संचालकों के मोबाइल फोन भी बंद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan News: लापता भाई का हमशक्ल ढूंढा, दोस्ती गांठी... फिर कर दी हत्या; 60 लाख का बीमा हड़पने के लिए अपराध

 
आर्थिक तंगी से परेशान महिलाएं बनीं शिकार
कई पीड़ितों ने बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वे इस कंपनी से जुड़ी थीं। 15 दिन पहले काम शुरू करने वाली आरती सहित कई महिलाएं ठगी का शिकार हुईं। ऑफिस बंद मिलने के बाद सभी महिलाएं एकजुट होकर अनंतपुरा थाने पहुंचीं।
 
कर्मचारियों से भी धोखा, सैलरी का वादा निकला झूठा
कंपनी में काम करने वाले संजय ने बताया कि उसे 20 हजार रुपये सैलरी देने का वादा किया गया था, लेकिन भुगतान नहीं मिला। रोजाना 500 से ज्यादा लोग नौकरी के लिए ऑफिस पहुंचने लगे थे। वहीं कर्मचारी कोमल ने बताया कि शनिवार सुबह ग्रुप पर संदेश मिला कि ऑफिस स्थायी रूप से बंद है और सभी लोग कोटा छोड़कर चले जाएं। इसके बाद से संचालकों के सभी नंबर बंद हो गए।

यह भी पढ़ें- ‘मासियों ने पैरों से कुचलकर की हत्या’: 15 दिन के मासूम की संदिग्ध मौत, पिता ने बताई दिल दहलाने वाली बात
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed