फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   A father who left home after celebrating his son's first birthday died in a road accident

Kota: 'बेटे के पहले जन्मदिन के बाद बुझ गया घर का चिराग', सड़क हादसे में युवक की मौत, खुशियों के बीच छाया मातम

Wed, 13 Aug 2025 08:34 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Wed, 13 Aug 2025 08:34 PM IST
सार

कोटा के नयापुरा थाना क्षेत्र में किशोरसागर तालाब रोड पर देर रात सड़क हादसे में 28 वर्षीय कमल सुमन की मौत हो गई। वह बेटे का पहला जन्मदिन मनाने के बाद दोस्त को टिफिन देकर लौट रहा था, तभी बाइक स्लिप होकर डिवाइडर से टकरा गई। 

विज्ञापन
A father who left home after celebrating his son's first birthday died in a road accident
मृतक कमल सुमन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कोटा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की जान चली गई। हादसा नयापुरा थाना क्षेत्र के किशोरसागर तालाब रोड पर देर रात हुआ। मृतक की पहचान कमल सुमन के रूप में हुई है, जो कैंटीन का काम करता था। पुलिस के अनुसार, कमल ने रविवार को अपने बेटे कार्तिक का पहला जन्मदिन परिवार के साथ मनाया था। इसके बाद वह अपने दोस्त को टिफिन देने के लिए घर से निकला। टिफिन देकर लौटते समय उसकी बाइक सड़क पर स्लिप हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शादी दो साल पहले हुई थी। राहगीरों ने बताया कि हादसे के वक्त सड़क पर फिसलन थी, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur News: रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से वार करके किसान की हत्या, 6 लोग अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षाबंधन मनाने जा रहे युवक की ट्रेन से गिरने से मौत

राजस्थान के बारां जिले में रक्षाबंधन का पर्व मनाने अपने गांव जा रहे युवक की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। मृतक देवेंद्र जाटव जयपुर में काम करता था और शिवपुरी, मध्यप्रदेश अपने गांव लौट रहा था। बताया गया कि ट्रेन के दौरान बारां जिले के पास देवेंद्र नीचे गिर गया। घायल अवस्था में रेलवे पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चरी में जीआरपी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक देवेंद्र शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed