{"_id":"68750beb9bd6832ca40dae16","slug":"6-people-stranded-on-an-island-in-the-chambal-river-1-rescued-5-drowned-flood-like-situation-in-the-district-kota-news-c-1-1-noi1391-3166884-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News: चंबल नदी के तेज बहाव में फंसे सात लोग, एक को बाहर निकाला, छह बहे; तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: चंबल नदी के तेज बहाव में फंसे सात लोग, एक को बाहर निकाला, छह बहे; तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम
Mon, 14 Jul 2025 10:02 PM IST
कोटा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 10:02 PM IST
सार
कोटा में चंबल नदी के उफान पर आने से निमोदा हरजी में छह लोग पानी में बह गए। रेस्क्यू टीम ने एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, बाकी अन्य की तलाश की जा रही है। बारिश से शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
विज्ञापन
नदी में बहे छह लोगों की तलाश जारी। (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के कोटा जिले में कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद चंबल नदी उफान पर आ गई है। इसके चलते निमोदा हरजी के पास चंबल नदी के तेज बहाव के बीच 7 लोग फंस गए, जिनमें से 6 लोग पानी में बह गए। जबकि एक व्यक्ति नदी के बीच स्थित टापू पर फंस गया। सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम और पुलिस मौके पर पहुंची औ टापू पर फंसे युवक को सुरक्षित बाहर निकला। वहीं, पानी में बहे अन्य छह लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: तीन घंटे की मूसलाधार बारिश बनी आफत, दो कारें पानी में बहीं, नदी और बांध उफान पर
विज्ञापन
दीगोद थाना अधिकारी पुरुषोत्तम मेहता ने बताया कि चंबल नदी के बीच करीब 7 लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने से पहले तीन व्यक्ति तेज बहाव में बह चुके थे। वहीं, चार लोग खुद को बचाने के लिए जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। देखते ही देखते हीन अन्य लोग भी पानी में बह गए, लेकिन एक युवक टापू पर फंस गया। कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने एक व्यक्ति को बाहर निकाला, जिसने अपना नाम निमोदा हरजी निवासी बंशीलाल बताया। वहीं, गांव का ही निवासी पांचूलाल पानी में बह गया। चार अन्य में से एक पांचूलाल का साला था और तीन अन्य उसके जानकार थे, जो कैथून इलाके के चेनपुरिया गांव के निवासी बताए गए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: रावतभाटा में झमाझम बारिश, घरों में घुसा पानी, नाले में बहे किशोर का डेढ़ किमी दूर मिला शव
बारिश से बाढ़ जैसे हालात
इधर, कोटा शहर में भी रेस्क्यू टीम अब तक 60 लोगों का रेस्क्यू कर चुकी है। गोताखोरों ने बताया कि शहर के रानपुर, बंधा धर्मपुरा, बड़दा बस्ती सहित कई जगहों से लोगों को सुरक्षित निकाला गया। जिले में लगातार दो दिनों से हो रही जोरदार बारिश के कारण कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लगातार हो रही बारिश से उत्पन्न समस्याओं पर चिंता जाहिर की है और अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए आम जनता की सहायता करने के निर्देश दिए हैं।