फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Heavy rain in Rajsamand, two cars washed away in water

Rajsamand News: तीन घंटे की मूसलाधार बारिश बनी आफत, दो कारें पानी में बहीं, नदी और बांध उफान पर

Mon, 14 Jul 2025 06:11 PM IST
राजसमंद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: राजसमंद ब्यूरो Updated Mon, 14 Jul 2025 06:11 PM IST
सार

राजसमंद में सुबह की 3 घंटे की बारिश ने हर तरफ पानी ही पानी कर दिया, इससे स्कूली बच्चों को स्कूल जाते समय परेशानियों का सामना करना पड़ा। कलालवाटी मार्ग पर पानी भरने से आवाजाही भी बाधित हुई।   
 

विज्ञापन
Heavy rain in Rajsamand, two cars washed away in water
राजसमंद में तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात।

विस्तार

राजसमंद में मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बाद सोमवार तड़के मूसलाधार बारिश हुई। तीन घंटे की बारिश के बाद हर तरफ पानी ही पानी हो गया। इससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। सुबह के समय स्कूली बच्चों को स्कूल जाते समय परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, शहर के कलालवाटी, राजनगर बस स्टैंड, माणक चौक, भंवरिया, कमलतलाई रोड, 100 फीट रोड पर पानी भर जाने से कुछ समय के लिए आवाजाही बाधित रही। खासकर बाइक सवारों को पानी से निकलने के दौरान परेशानी हुई। कई वाहन पानी में बंद हो गए, जिन्हें धक्का देकर बाहर निकालना पड़ा।

विज्ञापन


वहीं, खमनोर क्षेत्र में मंचीद के ऊपर पहाड़ियों में बारिश के कारण गांव में पानी भर गया। सुथार मोहल्ले में सुबह करीब 6 बजे बारिश के पानी में घर के बाहर खड़ी दो कारें बह गईं। घर, दुकानों समेत राशन की दुकान और एक बैंक में भी पानी घुस गया। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह कुछ देर के लिए 4 से 5 फीट तक पानी बह रहा था। इस दौरान लोग घरों में ही कैद होकर रह गए। बाद में पानी उतरने पर हालात सामान्य हुए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़क पर उतरी यूथ कांग्रेस, प्रदर्शन कर किया कलेक्ट्रेट का घेराव
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कुंभलगढ़ क्षेत्र में रातभर की तेज बारिश के बाद सुबह तक बाघेरी नाका बांध का गेज 1 फीट हो गया, जो धीरे-धीरे बढ़कर सवा तीन फीट तक पहुंच गया। अचानक पानी की इतनी आवक होने के कारण बाघेरी नाका बांध का पानी अब बनास नदी में तेज रफ्तार से उफान पर बह रहा है, जिससे नंदसमंद बांध में भी पानी की आवक तेज हो गई है। नंदसमंद बांध के लबालब होने पर इसका अतिरिक्त पानी बनास नदी में छोड़ा जाता है, जो रेलमगरा क्षेत्र से होते हुए मातृकुंडिया, चित्तौड़गढ़ पहुंचता है। वहीं, नंदसमंद के अतिरिक्त पानी को खारी फीडर में भी छोड़ा जाता है, जो राजसमंद झील में मिलता है। जिले में आज बारिश के कारण कई कच्चे मार्ग अवरुद्ध हो गए, वहीं एनएच-8 गौमती-उदयपुर फोरलेन पर भगवानंदा मोड़ पर सड़क ने तालाब का रूप ले लिया, जिससे कुछ समय के लिए एक तरफ का यातायात बाधित रहा।

ये भी पढ़ें: मवेशियों को बचाने में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, राजस्थान के चार लोगों की मौके पर ही मौत

जिले के अलग-अलग इलाकों में बारिश के आंकड़े (सुबह 8 बजे तक)

  • देवगढ़ – 114 मिमी (सर्वाधिक)
  • आमेट – 63 मिमी
  • भीम – 24 मिमी
  • देलवाड़ा – 11 मिमी
  • गढ़बोर – 40 मिमी
  • केलवाड़ा – 57 मिमी
  • खमनोर – 54 मिमी
  • कुंवारिया – 39 मिमी
  • नाथद्वारा – 46 मिमी
  • रेलमगरा – 23 मिमी
  • राजसमंद – 32 मिमी
  • सरदारगढ़ – 23 मिमी
  • गिलूंड – 8 मिमी (न्यूनतम)


राजसमंद में मूसलाधार बारिश,दो कारे पानी में बही

 

राजसमंद में मूसलाधार बारिश,दो कारे पानी में बही

 

राजसमंद में मूसलाधार बारिश,दो कारे पानी में बही

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed