फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   146 ticketless passengers caught in Kota Railway Division important changes will made in Sogaria-Danapur train

Kota News: कोटा रेलवे मंडल में 146 बेटिकट यात्री पकड़े गए, सोगरिया-दानापुर ट्रेन में भी होंगे अहम बदलाव

Fri, 06 Jun 2025 09:25 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Fri, 06 Jun 2025 09:25 PM IST
सार

Kota News: रेलवे प्रशासन ने कोटा रेल मंडल के कोटा-भवानीमंडी रूट पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ विशेष औचक टिकट चेकिंग अभियान चलाया। यह कार्रवाई में 146 यात्री बिना टिकट पकड़े गए, जिनसे जुर्माना भी वसूला गया।

विज्ञापन
146 ticketless passengers caught in Kota Railway Division important changes will made in Sogaria-Danapur train
कोटा रेल मंडल का टिकट चेकिंग अभियान

विस्तार

रेलवे प्रशासन ने कोटा रेल मंडल के कोटा-भवानीमंडी रूट पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को विशेष औचक टिकट चेकिंग अभियान चलाया। यह कार्रवाई हाल ही में स्थानीय सवारी गाड़ियों में लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर की गई, जिसमें बड़ी संख्या में यात्री बिना टिकट यात्रा कर रहे थे। इस अभियान में 146 यात्री बिना टिकट पकड़े गए, जिनसे कुल ₹42,305 का जुर्माना वसूला गया।

विज्ञापन

 
सघन चेकिंग से यात्रियों में हड़कंप
चेकिंग का यह विशेष अभियान कोटा से अकलेरा, नागदा, और चैमहला तक चलने वाली लोकल ट्रेनों गाड़ी संख्या 59838, 61616, 61623 और 59837 में संचालित किया गया। इस दौरान रेलवे के टिकट चेकिंग स्टाफ लक्ष्मीकांत मीना, दीपक शर्मा, विष्णु कुमारी, मुनेश मीना और शुभम सिंह के साथ आरपीएफ टीम के मनवीर सिंह चौधरी और गौरव पंवार ने सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Ajmer News: ‘गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन का नाम बदलकर किया जाए पृथ्वीराज एक्सप्रेस’, हिंदू सेना ने उठाई मांग
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने जानकारी दी कि इस प्रकार के औचक जांच अभियान निरंतर जारी रहेंगे, जिससे बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाया जा सके और नियमित यात्रियों को बेहतर सेवा मिल सके।
 
सोगरिया-दानापुर स्पेशल ट्रेन में कोच संरचना में होगा बड़ा बदलाव
रेल प्रशासन ने यात्रियों की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए गाड़ी संख्या 09819/09820 सोगरिया-दानापुर-सोगरिया साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की कोच संरचना में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। फिलहाल यह ट्रेन 15 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनोमी कोच, एक जनरेटर कार और एक एसएलआरडी कोच समेत कुल 17 एलएचबी कोचों के साथ गरीब रथ स्पेशल के रूप में संचालित की जा रही है।

 
चार अगस्त से नए स्वरूप में चलेगी ट्रेन
जानकारी के अनुसार, चार अगस्त से यह ट्रेन 22 कोचों की नई संरचना के साथ चलेगी, जिसमें दो एसी द्वितीय श्रेणी, दो एसी तृतीय श्रेणी, सात एसी तृतीय श्रेणी इकोनोमी, पांच स्लीपर, चार सामान्य श्रेणी, एक जनरेटर कार और एक एसएलआरडी कोच शामिल होंगे। इस बदलाव का उद्देश्य अधिक यात्रियों को सुविधा देना है, विशेष रूप से वे यात्री जो अब तक वातानुकूलित या सामान्य श्रेणी में जगह नहीं पा पाते थे।

यह भी पढ़ें- Bundi News: प्रेमी युगल की संदिग्ध मौत, पेड़ पर लटका मिला युवती का शव तो जमीन पर पड़ी थी युवक की लाश; जानें
 
रेल प्रशासन का मानना है कि इस परिवर्तन से यात्रा का अनुभव अधिक सुविधाजनक और सुलभ होगा। साथ ही यह ट्रेन अब वातानुकूलित और गैर-वातानुकूलित दोनों श्रेणियों के यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed