{"_id":"6af7e64d8a2f2106fa03450d","slug":"khairthal-tijara-panchayat-election-19-employees-suspended-for-absence-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: पंचायत चुनाव ड्यूटी से गायब मिले 19 कर्मचारी निलंबित, कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम भेजा मुख्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: पंचायत चुनाव ड्यूटी से गायब मिले 19 कर्मचारी निलंबित, कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम भेजा मुख्यालय
Sat, 14 Nov 2026 10:11 AM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खैरथल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खैरथल
Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय
Updated Sat, 14 Nov 2026 10:11 AM IST
सार
खैरथल-तिजारा में पंचायती राज चुनाव-2026 के मतदान दलों की रवानगी के दौरान बिना सूचना अनुपस्थित मिले 19 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश ने चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर यह कार्रवाई की। सभी निलंबित कर्मचारियों का मुख्यालय जिला कलेक्ट्रेट स्थित नियंत्रण कक्ष निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के पंचायती राज चुनाव- 2026 के लिए मतदान दलों की रवानगी के दौरान बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित मिलने पर जिला निर्वाचन प्रशासन ने 19 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश ने चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर इन कार्मिकों के खिलाफ यह कार्रवाई की। निलंबित किए गए कर्मचारियों में शिक्षा विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और नगर परिषद सहित अन्य विभागों के कार्मिक शामिल हैं। पदनाम के अनुसार देखें तो निलंबित कार्मिकों में प्रधानाचार्य, शिक्षक, वरिष्ठ अध्यापक, कनिष्ठ सहायक, पंचायत सहायक, सफाई कर्मचारी, प्रयोगशाला सहायक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: राजस्थान: 11.5 लाख करोड़ रुपये बचाने का बताया फॉर्मूला, आचार्य देवव्रत बोले- प्राकृतिक खेती अपनाएं किसान
नियंत्रण कक्ष भेजा गया मुख्यालय
जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, निलंबित किए गए सभी 19 कर्मचारियों का मुख्यालय जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय खैरथल-तिजारा स्थित नियंत्रण कक्ष निर्धारित किया गया है। चुनाव प्रक्रिया जैसे महत्वपूर्ण समय पर बिना किसी पूर्व अनुमति के अनुपस्थित रहने को जिला निर्वाचन प्रशासन ने अनुशासनहीनता माना है। निलंबन आदेश के तहत सभी 19 कर्मचारियों को कलेक्ट्रेट कार्यालय के नियंत्रण कक्ष में तुरंत उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: राजस्थान: पुष्कर मेले में पहुंचे आरडीएक्स और एलेक्स, एक घोड़े की कीमत में खरीद सकते हैं आलीशान बंगला!
समयबद्धता से काम करने के निर्देश
जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही, अनुशासनहीनता या बिना सूचना अनुपस्थित रहने को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चुनाव ड्यूटी में नियुक्त सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारी गंभीरता और समयबद्धता के साथ निभाने के निर्देश दिए। साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने चेतावनी दी कि भविष्य में भी लापरवाही सामने आने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी।