फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   kanhaiyalal Murder Case Young Man Roaming Around With pistol in Udaipur

Rajasthan: उदयपुर के धानमंडी इलाके में दहशत, जहां कन्हैयालाल की हत्या हुई, वहां पिस्टल लेकर घूम रहा था युवक

Tue, 16 Aug 2022 04:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 16 Aug 2022 04:44 PM IST
सार

उदयपुर जिले के धानमंडी इलाके में दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। दरअसल, जिस एरिया में कन्हैयालाल हत्याकांड हुआ था, वहीं पर एक युवक बंदूक लेकर घूमता हुआ दिखाई दिया।

विज्ञापन
kanhaiyalal Murder Case Young Man Roaming Around With pistol in Udaipur
सीसीटीवी में कैद हुआ युवक। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उदयपुर के धानमंडी एरिया में एक युवक के पिस्टल लेकर घुमने से इलाके में दहशत भरा माहौल व्याप्त हो गया। टी-शर्ट और लोवर पहनकर पिस्टल लिए घुम रहा युवक डेयरी की दुकान पर घी खरीदने आया था। इस दरम्यान वह बार-बार अपनी जेब में रखी पिस्टल देख रहा था। हालांकि, युवक की ओर से की जा रही सारी हरकत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन


पिस्टल लिए हुए युवक अकेला नहीं था, उसके साथ एक अन्य युवक भी था, जो कुछ ही दूरी पर खड़ा था। इस पूरे मामले में के बाद डेयरी मालिक थाने पहुंचा और हमले की आशंका जताते हुए पुलिस को रिपोर्ट दी। हालांकि, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को डिटेन कर लिया है।
विज्ञापन


डेयरी मालिक के मुताबिक, बीते दिनों कन्हैयालाल साहू के मर्डर के बाद उसने समुदाय विशेष के संगठनों के खिलाफ कमेंट किया था। कई बार उसने कट्टरपंथी संगठनों के खिलाफ बयान दिए थे। ऐसे में आशंका है कि जान मारने की नीयत से युवक डेयरी पर पहुंचा हो। बताते चलें कि व्यापारी की डेयरी धानमंडी इलाके में कन्हैयालाल साहू की दुकान से 200 मीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटनाक्रम के बाद से ही पीड़ित परिवार के साथ ही उस गली में डर का माहौल है। रिपोर्ट देने के बाद एक पुलिसकर्मी भी व्यापारी के घर के बाहर तैनात कर दिया गया है। मामले के बाद थानाधिकारी समेत पुलिसकर्मी ने आस-पास के कई सीसीटीवी चेक कर आरोपियों की तस्वीरें जुटाई। सीसीटीवी के आधार पर माना जा रहा है कि दोनों नाबालिग भी हो सकते हैं, जो धमकी देने से नीयत से भी आए हो।

घटना के वक्त क्या हुआ
सोमवार शाम करीब 7 बजे पिस्टल लिए युवक दुकान पर आया तो व्यापारी दुकान पर नहीं था. वो दुकान के ऊपर बने अपने घर पर था। दुकान पर व्यापारी का बेटा और उसकी मां बैठे हुए थे। युवक ने डेयरी से 200 रुपए का घी खरीदा था और करीब एक मिनट वहां रूका। कुछ देर बाद व्यापारी दुकान पर पहुंचा तो उसके बेटे ने पूरी बात बताई।


थानाधिकारी गोपाल चंदेल के मुताबिक, व्यापारी की रिपोर्ट को गंभीरता को लेते हुए तुरंत आस-पास के एक दर्जन से ज्यादा सीसीटीवी चेक किए। युवकों ने पीड़ित व्यापारी को किसी तरह का फोन कॉल भी नहीं किया। डेयरी पर भी किसी को धमकी नहीं दी। सीसीटीवी के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है। बाजार में भी किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। व्यापारी को भी सुरक्षा मुहैया करवा दी गई हैं। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। प्राथमिक तौर पर सामने आया, पिस्टल लेकर घूमने वाला युवक साहू समाज का है और उसका कन्हैयालाल हत्याकांड से कोई कनेक्शन नहीं है। न वो व्यापारी पर हमले की नीयत से वहां पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed