फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Vande Bharat train: PM flags off Jodhpur-Ahmedabad train from Gorakhpur railway station

Jodhpur: राजस्थान को मिली दूसरी वंदे भारत, पीएम ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन से जोधपुर-अहमदाबाद ट्रेन को दिखाई झंडी

Fri, 07 Jul 2023 05:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 07 Jul 2023 05:19 PM IST
सार

गाड़ी संख्या 12461 जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती) वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन जोधपुर से चलेगी। जोधपुर में आगमन का समय रात 12:05 पर होगा, जबकि प्रस्थान सुबह 5:55 पर होगा।

विज्ञापन
Vande Bharat train: PM flags off Jodhpur-Ahmedabad train from Gorakhpur railway station
ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : social media

विस्तार

राजस्थान को आज दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन से 4:45 बजे जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती) वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद गोरखपुर-लखनऊ वाया अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

विज्ञापन


गाड़ी संख्या 12461 जोधपुर-अहमदाबाद(साबरमती) वंदे भारत एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 12462 अहमदाबाद (साबरमती)-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ आज हो गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जोधपुर के भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती रेलवे स्टेशन तक जाएगी। 
विज्ञापन


ट्रेन शुभारंभ के इस अवसर पर यूपी के गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पीएम मोदी के साथ गोरखपुर स्टेशन पर मौजूद रहे। इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्यपाल कलराज मिश्र और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम में लाइव जुड़े रहे। सीएम अशोक गहलोत जोधपुर के सरदारपुरा से विधायक चुनकर आते हैं, जबकि केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी जोधपुर से ही लोकसभा सांसद हैं। पाली सांसद पीपी चौधरी समेत अन्य नेता भी कार्यक्रम में मारवाड़ में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताह में 6 दिन चलेगी वंदे भारत ट्रेन, मंगलवार को नहीं होगा संचालन
गाड़ी संख्या 12461 जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती) वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन जोधपुर से चलेगी। जोधपुर में आगमन का समय रात 12:05 पर होगा, जबकि प्रस्थान सुबह 5:55 पर होगा। गाड़ी संख्या 12462 अहमदाबाद (साबरमती)-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी सप्ताह में 6 दिन मंगलवार को छोड़कर चलेगी। अहमदाबाद में इसका आगमन रात को 11:10 बजे होगा, जबकि प्रस्थान शाम 4:45 पर होगा। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव पाली मारवाड़ जंक्शन, फालना, आबूरोड, पालनपुर और मेहसाणा स्टेशन पर होगा। इसमें एग्जीक्यूटिव चेयर कार और एसी चेयर कार कोच हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed