फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Politics Gajendra Singh Shekhawat Says Congress gave Rajasthan the rule of mafia raj and corruption

Politics: 'कांग्रेस ने राजस्थान को माफियाराज और भ्रष्टाचार का शासन दिया, 2013 से ज्यादा बुरी हार होगी'

Mon, 02 Jan 2023 09:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 02 Jan 2023 09:44 PM IST
सार

केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और वीके सिंह ने सीएम गहलोत के गृह जिले जोधपुर में बीजेपी के बड़े जन आक्रोश सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस ने प्रदेश को माफियाराज और भ्रष्टाचार का शासन दिया है। अब इस सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है।

विज्ञापन
Politics Gajendra Singh Shekhawat Says Congress gave Rajasthan the rule of mafia raj and corruption
केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को जोधपुर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी की विशाल जन आक्रोश सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और वीके सिंह ने गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला। शेखावत ने कहा, कांग्रेस ने प्रदेश को माफियाराज और भ्रष्टाचार का शासन दिया है। अब इस सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। सभा में केन्द्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि कांग्रेस कभी सुशासन नहीं दे सकती। इसके लिए भाजपा की सरकार बनानी होगी।

विज्ञापन


जन आक्रोश सभा के बाद मीडिया से बातचीत में केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि पूरे राजस्थान के दौरों के अनुभव के आधार पर कह सकता हूं कि राजस्थान की जनता के मन में भंयकर आक्रोश है। हर एक वर्ग के मन में आक्रोश है, जिस तरह के हालात और परिस्थितियां राजस्थान में हैं, मैं ये तो नहीं कहूंगा कि चुनाव एक साल बाद होंगे, उस समय क्या होगा? लेकिन आज चुनाव घोषित हो जाते हैं, मैं जिम्मेदारी के साथ कह सकता हूं कि 2003 में जब चुनाव हुए थे, गहलोत 54 सीटों पर सिमटे थे, 2013 में जब चुनाव हुए थे, तब 21 में सिमटे थे। अब 21 की तुलना में उसी प्रपोशन में नीचे कितना जाएंगे, वह गणना आप खुद कर सकते हैं। हालात उससे भी ज्यादा बुरे होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मैं कोई भविष्यवाणी नहीं करता, लेकिन गहलोत सरकार के मंत्री ने ही सरकार के विधायक ने ये कहा है कि राजस्थान में जिस तरह के हालात हैं, उसके अनुसार हम इनोवा और फॉर्च्यूनर में जाएंगे।
विज्ञापन


न किसानों का कर्जा माफ किया, न बेरोजगारी भत्ता दिया...
जोधपुर कलक्ट्रेट इलाके में महर्षि दधीचि उद्यान के सामने आयोजित जन आक्रोश सभा में शेखावत ने कहा कि प्रदेश की गहलोत सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है। प्रदेश की जनता खून के आंसू पी रही है। क्योंकि शायद ही ऐसा कोई वादा होगा, जिसे इस कांग्रेस सरकार ने पूरा किया हो। कांग्रेस सरकार ने न किसानों का कर्जा माफ किया और न ही युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया। यह सरकार महिलाओं को सुरक्षा भी नहीं दे सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रियों के संरक्षण में नकल घोटाले को अंजाम दिया...
केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि इस सरकार में नकल माफिया हावी रहा है। सरकार में बैठे मंत्रियों के संरक्षण में नकल घोटाले को अंजाम दिया गया। एक के बाद एक प्रतियोगी परीक्षाएं हुईं और सभी के पेपर लीक हुए। 70 लाख युवा प्रतियोगी तैयारी कर रहे हैं। इस सरकार ने उनके सपनों पर पानी फेरने का काम किया है। हाल ही हुई शिक्षक भर्ती परीक्षा में पिछले 3 दिन से नकल एक्सप्रेस बस चल रही थी, जबकि पेपर एक ही लीक घोषित किया गया। बाकी तीन दिन तक नकल हो रही थी। उसे छुपाया गया। यह सरकार नकल माफिया को संरक्षण दे रही है, इसलिए इसकी CBI जांच नहीं करवा रही। शेखावत ने घोषणा करते हुए कहा- भाजपा की सरकार बनते ही पहला काम नकल और पेपर लीक प्रकरणों की सीबीआई से कंप्लीट जांच का होगा। जो लोग पीछे के दरवाजे से सरकारी नौकरियों में आए हैं, उन्हें जेल के सींखचों के पीछे भेजने का काम किया जाएगा।

प्रदेश को बलात्कार की राजधानी बनाया...
शेखावत ने कहा कि इस प्रदेश की पहचान त्याग और शौर्य से होती है। रानी पद्मिनी के बलिदान से होती है। मीरा बाई की भक्ति से होती है, लेकिन कांग्रेस सरकार में महिलाओं के प्रति इतने अत्याचार हुए कि यह प्रदेश अब महिला अपराध के लिए पहचाना जाने लगा। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार देश के सर्वाधिक बलात्कार के मामले राजस्थान में दर्ज हुए हैं। इस सरकार ने प्रदेश को बलात्कार की राजधानी बना दिया।

बेरोजगारों के साथ धोखा किया...
शेखावत ने कहा, गहलोत सरकार ने युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेलने का काम किया है। कांग्रेस ने जनघोषणा पत्र में युवकों को साढ़े तीन हजार रुपये का भत्ता देने का वादा किया था, जिसे आज तक पूरा नहीं किया। यह सरकार लाखों बेरोजगारों को सडक पर धकेलने का काम कर रही है।

तुष्टीकरण की नीति पर चल रही सरकार...
शेखावत ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि राजस्थान में करौली, भीलवाड़ा और जोधपुर में दंगे हुए। इस सरकार ने तुष्टीकरण की नीति के चलते जांच और मुआवजे में भेदभाव किया। उन्मादी लोगों के हौसले बुलंद हो गए। परिणाम यह हुआ कि प्रदेश को कन्हैयालाल जैसा जघन्य अपराध झेलना पड़ा। उन्मादियों को संरक्षण देने का काम उन्हीं लोगों ने किया, जिन्होंने देश को धर्म और जाति के आधार पर बांटने का काम किया। देश का बंटवारा स्वीकार किया, जिन्होंने पीओके को स्वीकार किया। वे आज देश को जोड़ने निकले हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ गया। हर 12 वर्ग किलोमीटर पर एक भ्रष्टाचारी है। ये वो हैं, जो पकड़े गए। राजस्थान भ्रष्टाचार की राजधानी बन गया है।

माइनिंग माफिया के आगे लाचार हुई सरकार...
केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि प्रदेश में आए दिन गैंगवार होती रहती है। बजरी माफिया पनप गए। सरकार माइनिंग माफिया के आगे लाचार होकर कहती है कि माइनिंग माफिया नासूर बन गया। हमारे बस की नहीं है। यदि गहलोत यह कहते हैं, तो उन्हें सरकार में रहने का अधिकार नहीं। गैंगवार हो रहा है। हत्याएं बढ़ गईं। पुलिस अपराधियों को पकड़ने में नाकाम है। अपराधी बेखौफ हो गए हैं।  पुलिस का नारा अपराधियों में भय, आमजन में विश्वास अब उल्टा हो गया है।  सरकार के खिलाफ बोलने वालों पर मुकदमे हो रहे हैं। लोगों में इस सरकार के खिलाफ आक्रोश है। 


कांग्रेस ने प्रदेश की छवि खराब की : वीके सिंह
सभा में केन्द्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं से अत्याचार बढ़ा है। भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। इससे राजस्थान की पूरे देश में छवि खराब हुई है। प्रदेश में अपराध भी बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार अपने ही झगड़ों में उलझी हुई है। सरकार तो अपनी सीट बचाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में कभी सुशासन नहीं आ सकता। इसके लिए राजस्थान में भाजपा सरकार लानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed