फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Madan Rathore Targets Congress Over Delay in Organisational Setup: “You Took Too Long”

Jodhpur News: कांग्रेस के संगठन विस्तार को लेकर मदन राठौड़ का तंज, बोले- "हुजूर, आते-आते बहुत देर कर दी"

Wed, 09 Jul 2025 07:50 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Wed, 09 Jul 2025 07:50 PM IST
सार

कांग्रेस द्वारा किए जा रहे संगठनात्मक ढांचे के विस्तार को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने चुटकी लेते हुए कहा कि हुजूर आते-आते बहुत देर कर दी। गौरतलब है कि भाजपा पहले ही इस दिशा में काम कर चुकी है।

विज्ञापन
Jodhpur News: Madan Rathore Targets Congress Over Delay in Organisational Setup: “You Took Too Long”
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने आज अपने जोधपुर के अल्प प्रवास के दौरान कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा की तरह अब कांग्रेस भी मंडल अध्यक्षों और बूथ स्तर की समितियां बना रही है लेकिन यह कदम बहुत देर से उठाया गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा- "हुजूर, आते-आते बहुत देर कर दी"।

विज्ञापन


मदन राठौड़ मंगलवार को जोधपुर पहुंचे, जहां सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। राठौड़ ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया। साथ ही आज राजस्थान में हुए विमान हादसे में पायलट व सह-पायलट की मृत्यु तथा बस-ट्रक टक्कर में मारे गए लोगों को भी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


फिल्म उदयपुर फाइल को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि फिल्म बनाना और कोर्ट में जाना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं होना चाहिए। यदि विरोध होता है, तो कानून व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। महाराष्ट्र में भाषा के आधार पर लोगों से मारपीट के मामलों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि भाषा संवाद का माध्यम है। मूक-बधिर भी इशारों से संवाद करते हैं। भाषा के आधार पर हिंसा उचित नहीं है। मैंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से बात की है और ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sikar: लक्ष्मणगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कूल बस की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, मां गंभीर घायल

एसआई भर्ती से संबंधित एक सवाल पर उन्होंने कहा कि जो अभ्यर्थी मेहनत से पढ़ाई कर ईमानदारी से चयनित हुए हैं, उनका हक नहीं मारा जाना चाहिए। एक भी निर्दोष को सजा नहीं मिलनी चाहिए और जो दोषी हैं, उन्हें छोड़ा नहीं जाना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पंडित कहे जाने पर राठौड़ ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पंडित शब्द विद्वान होने का प्रतीक है। भजनलालजी वास्तव में पंडित हैं और रहेंगे। उन्होंने गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि जब उन्होंने सचिन पायलट को नकारा और निकम्मा कहा था, तब क्या वह भाषा उचित थी? कांग्रेस द्वारा किए जा रहे संगठनात्मक ढांचे के विस्तार को लेकर राठौड़ ने कहा कि अगर कांग्रेस संगठन निर्माण की प्रक्रिया सीखना चाहती है, तो हमारे पास आ जाए। भाजपा इस दिशा में पहले ही कार्य कर चुकी है। कांग्रेस अब बहुत देर से सक्रिय हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed