फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Two killed and 21 injured in collision between mini bus and trailer on Jodhpur-Jaisalmer highway

Jodhpur News : जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, मिनी बस और ट्रेलर की टक्कर में दो की मौत, 21 घायल

Mon, 09 Dec 2024 08:47 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 09 Dec 2024 08:47 AM IST
सार

पोखरण में आशापुरा माताजी के दर्शन के लिए गए परिवार की मिनी बस रात को वापस लौटते समय ट्रेलर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Jodhpur News: Two killed and 21 injured in collision between mini bus and trailer on Jodhpur-Jaisalmer highway
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जोधपुर जिले में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना आगोलाई क्षेत्र के भाटों की ढाणी के पास हुई, जब यात्रियों से भरी मिनी बस और ट्रेलर की आपस में जबरजस्त भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब सवा नौ बजे जोधपुर-जैसलमेर नेशनल हाईवे 125 पर यह हादसा हुआ। मिनी बस में सवार सभी यात्री पोखरण स्थित आशापुरा माताजी के दर्शन कर लौट रहे थे। यात्रियों में से अधिकांश एक ही परिवार के सदस्य थे, जो शादी के बाद जात लगाने की परंपरा निभाने मंदिर गए थे।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद बस में सवार शिवप्रसाद और रक्षिता नाम के लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 21 लोग घायल हो गए। इनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के तुरंत बाद घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जोधपुर के अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही बालेसर थाना प्रभारी नरपतदान चरण अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। ट्रेलर ड्राइवर दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed