{"_id":"67dc105b774e7a903e0c3658","slug":"jodhpur-news-acb-arrested-a-lecturer-taking-a-bribe-of-15-thousand-rupees-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: कॉलेज की लेक्चरर रिश्वत लेते गिरफ्तार, उपस्थिति पूरी करने के बदले छात्रा से मांगे थे 15 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: कॉलेज की लेक्चरर रिश्वत लेते गिरफ्तार, उपस्थिति पूरी करने के बदले छात्रा से मांगे थे 15 हजार
Thu, 20 Mar 2025 06:25 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 20 Mar 2025 06:25 PM IST
सार
आरोपी लेक्चरर से पूछताछ जारी है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। अन्य संदिग्धों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी लेक्चरर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसएलबीएस बी.एड. कॉलेज, जोधपुर की लेक्चरर मीनाक्षी को 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी मुख्यालय, जयपुर के निर्देश पर एसीबी चौकी, जोधपुर शहर की टीम ने यह कार्रवाई की।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि जोधपुर इकाई को शिकायत मिली थी कि लेक्चरर मीनाक्षी की ओर से बीएड प्रथम वर्ष की एक छात्रा से उपस्थिति पूरी करने और इंटर्नशिप के लिए रिलीविंग लेटर जारी करने के बदले 15 हजार की रिश्वत मांगी जा रही है।
ये भी पढ़ें- राजस्थान में निकली डिप्टी कमांडेंट की भर्ती, पूर्व कैप्टन के लिए शानदार मौका; इस दिन से भरें फॉर्म
विज्ञापन
शिकायत की पुष्टि के बाद उप महानिरीक्षक हरेन्द्र महावर के सुपरविजन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के नेतृत्व में एसीबी टीम ने कार्रवाई की। निरीक्षक सुनिता कुमारी और उप अधीक्षक किशन सिंह चारण के साथ टीम ने जाल बिछाया और लेक्चरर मीनाक्षी को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।