फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC Recruitment 2025: apply for Deputy Commandant posts, check Eligibility Criteria

RPSC Jobs: राजस्थान में निकली डिप्टी कमांडेंट की भर्ती, पूर्व कैप्टन के लिए शानदार मौका; इस दिन से भरें फॉर्म

Thu, 20 Mar 2025 04:21 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 20 Mar 2025 04:21 PM IST
सार

RPSC Recruitment: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग ने डिप्टी कमांडेंट पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च 2025 से शुरू होगी।

विज्ञापन
RPSC Recruitment 2025: apply for  Deputy Commandant posts, check Eligibility Criteria
RPSC

विस्तार

RPSC Deputy Commandant Recruitment: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने डिप्टी कमांडेंट पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च 2025 से शुरू होगी और 22 अप्रैल 2025 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन मोड में ही आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा तिथि को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। आवेदन लिंक एक्टिव होने के बाद (rpsc.rajasthan.gov.in) पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है।

विज्ञापन


विज्ञापन

आरक्षण विवरण इस प्रकार है:

इस भर्ती में कुल 04 पद उपलब्ध हैं। इनमें 2 पद अनुसूचित जाति (SC), 1 पद अनुसूचित जनजाति (ST), और 1 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षित है। सामान्य वर्ग (UR) के लिए कोई पद उपलब्ध नहीं है। अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

डिप्टी कमांडेंट पदों के लिए भारतीय सेना के पूर्व कैप्टन रह चुके अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदक को आवेदन की अंतिम तिथि तक सेना से रिटायर्ड होना जरूरी है। यदि कोई उम्मीदवार एनओसी (No Objection Certificate) के आधार पर आवेदन कर रहा है, तो उसे अंतिम तिथि से एक वर्ष के भीतर सेवाएं छोड़नी होंगी। आवेदन के दौरान एनओसी अपलोड करना अनिवार्य होगा। कैप्टन से नीचे की रैंक वाले अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें: आईबीपीएस एसओ मुख्य परीक्षा का स्कोर कार्ड हुआ जारी, यहां से करें चेक; जानें आगे की प्रक्रिया

आवश्यक योग्यताएं

इसके अलावा, आवेदन करने वाले उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी लिखने और पढ़ने का ज्ञान होना चाहिए। यह भर्ती सेना से रिटायर हुए कैप्टन रैंक के अधिकारियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा करें।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन फीस श्रेणी के अनुसार निर्धारित की गई है। सामान्य (अनारक्षित), पिछड़ा वर्ग (क्रीमीलेयर) और अति पिछड़ा वर्ग (क्रीमीलेयर) के उम्मीदवारों को 600 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग (नॉन-क्रीमीलेयर), अति पिछड़ा वर्ग (नॉन-क्रीमीलेयर), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और सहरिया आदिम जाति के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 400 रुपये रखा गया है। इसके अलावा, दिव्यांगजन उम्मीदवारों के लिए भी आवेदन फीस 400 रुपये निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed