{"_id":"6aad0a1bde10f55b310260a7","slug":"jodhpur-municipal-elections-seven-independent-councillors-join-bjp-paving-way-for-board-formation-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोधपुर में कमल का कमाल: भूपेंद्र सैनी के प्रबंधन से सात निर्दलीय पार्षद भाजपा में शामिल, बोर्ड गठन की राह आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोधपुर में कमल का कमाल: भूपेंद्र सैनी के प्रबंधन से सात निर्दलीय पार्षद भाजपा में शामिल, बोर्ड गठन की राह आसान
Fri, 18 Sep 2026 03:23 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Fri, 18 Sep 2026 03:23 PM IST
सार
जोधपुर नगर निगम में बोर्ड गठन से पहले भाजपा को राजनीतिक मजबूती मिली है। सात निर्दलीय पार्षदों के पार्टी में शामिल होने से निगम के सियासी समीकरण बदले हैं। प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी भूपेंद्र सैनी की भूमिका भी इस घटनाक्रम में अहम बताई जा रही है।
विज्ञापन
जोधपुर नगर निगम में बोर्ड गठन को लेकर राजनीतिक हलचल हुई तेज
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
जोधपुर नगर निगम में बोर्ड गठन को लेकर चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच भाजपा को बड़ी मजबूती मिली है। प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी भूपेंद्र सैनी के राजनीतिक प्रबंधन के बाद सात निर्दलीय पार्षद भाजपा के साथ आ गए हैं। सातों निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस घटनाक्रम के बाद नगर निगम में भाजपा के बोर्ड गठन के समीकरण उसके पक्ष में और मजबूत हुए हैं।
बोर्ड गठन को लेकर दोनों पार्टियां आमने-सामने
भाजपा के साथ आने वाले निर्दलीय पार्षदों में वार्ड 5 से विशाल सांखला, वार्ड 19 से दिनेश शर्मा, वार्ड 20 से चेतन गहलोत, वार्ड 47 से मोहन राम चौधरी, वार्ड 48 से दुर्गा मेवाड़ा, वार्ड 76 से निर्मला नायक और वार्ड 81 से स्वरूप सिंह शामिल हैं। नगर निगम चुनाव परिणाम सामने आने के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच बोर्ड गठन को लेकर मुकाबला बना हुआ था। ऐसे में सात निर्दलीय पार्षदों का भाजपा के साथ आना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। पुनर्मतदान के बाद नगर निगम के समीकरणों में हुए बदलाव के बीच यह घटनाक्रम भाजपा के लिए अहम है।
ये भी पढ़ें- निकाय चुनाव: जैसलमेर सभापति चुनाव में 25 बनाम 16 का गणित, क्या निर्दलीय बदलेंगे पूरा खेल?
विज्ञापन
बोर्ड गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हुईं
भाजपा नेताओं के अनुसार, भूपेंद्र सैनी ने संगठन और स्थानीय राजनीतिक समीकरणों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए निर्दलीय पार्षदों से संवाद किया। इसके बाद सात पार्षदों के भाजपा के साथ आने से बोर्ड गठन को लेकर पार्टी की स्थिति मजबूत हुई है। इस अवसर पर राज्य मंत्री ओमकार सिंह लखावत, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, नगर निगम चुनाव प्रभारी एवं पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल तथा सह प्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किशोर सिंह मौजूद रहे। सात निर्दलीय पार्षदों के भाजपा के साथ आने के बाद अब जोधपुर नगर निगम में बोर्ड गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।