फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Major action in Jojri River pollution case: 6 more entrepreneurs arrested news in hindi

जोजरी नदी प्रदूषण केस में बड़ा एक्शन: 6 और उद्यमी गिरफ्तार; अब तक 17 आरोपी पहुंचे पुलिस की गिरफ्त में

Thu, 17 Sep 2026 04:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 17 Sep 2026 04:05 PM IST
सार

जोजरी नदी प्रदूषण मामले में पुलिस ने छह और उद्यमियों को गिरफ्तार किया है। इससे गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 17 हो गई है। 18 नामजद आरोपियों में एक की गिरफ्तारी बाकी है। मामले में 306 फैक्ट्रियां भी बंद कराई जा चुकी हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Major action in Jojri River pollution case: 6 more entrepreneurs arrested news in hindi
जोजरी नदी प्रदूषण मामले में पुलिस का शिकंजा तेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोजरी नदी में प्रदूषण फैलाने के मामले में पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी के आधार पर छह और उद्यमियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपियों को आज अदालत में पेश करेगी। इससे पहले पुलिस 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। अब तक इस मामले में कुल 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

विज्ञापन


मामला सर्वोच्च न्यायालय में लंबित
जोजरी सहित अन्य नदियों में बढ़ते प्रदूषण का मामला सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है। सर्वोच्च न्यायालय के कड़े निर्देशों के बाद मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर 29 मई को ट्रस्ट के तत्कालीन 18 पदाधिकारियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन


पढे़ं: जोधपुर जेल की बैरक में कैसे पहुंचा मोबाइल?: हिस्ट्रीशीटरों की पूड़ी पार्टी का वीडियो वायरल, देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


18 नामजद आरोपियों में एक की गिरफ्तारी बाकी
पुलिस इस मामले में कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट के प्रबंध निदेशक जसराज बोथरा, कार्यकारी निदेशक नीलेश संचेती, कोषाध्यक्ष सांगसिंह परिहार, ट्रस्टी सुरेश खेमानी और सुपरवाइजर गोपाल सहित 17 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। नामजद 18 पदाधिकारियों में से केवल वरुण धनाडिया की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है।

306 फैक्ट्रियां कराई जा चुकी हैं बंद
पूरे मामले में 27 मई को सर्वोच्च न्यायालय की उच्चस्तरीय समिति ने सांगरिया स्थित कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट पर रात दो बजे छापा मारा था। इस दौरान वहां चार किलोमीटर लंबी अवैध पाइपलाइन बिछी मिली थी। इसके बाद सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर 29 मई को 306 फैक्ट्रियां बंद कराई गईं। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तत्कालीन क्षेत्रीय अधिकारी कामिनी सोनगरा सहित तीन अधिकारियों को निलंबित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed