फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Dalit youth threatened with throat slit for posting WhatsApp status of film The Kerala Story

The Kerala Story: द केरला स्टोरी फिल्म का व्हाट्सएप स्टेटस लगाने पर युवक से मारपीट कर गला काटने की धमकी

Mon, 08 May 2023 04:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 08 May 2023 04:07 PM IST
सार

The Kerala Story: जोधपुर में द केरला स्टोरी फिल्म से जुड़ा एक मामला सामने आया है। उदय मंदिर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ तीन लोगों ने मारपीट कर उसे गला काट देने की धमकी दी है। युवकों ने उस पर मजहब को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए जान से मार देने की धमकी दी। वहीं, विश्व हिंदू परिषद ने इस घटना के बाद आक्रोश जताया है।

विज्ञापन
Dalit youth threatened with throat slit for posting WhatsApp status of film The Kerala Story
थाने में पहुंचा युवक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के उदय मंदिर थाना क्षेत्र में एक दलित युवक के साथ मारपीट कर उसे गला काट देने की धमकी देने का मामला सामने आया है। दलित युवक ने द केरला स्टोरी फिल्म का व्हाट्सएप स्टेटस लगाया और उस पर लिखा था कि यह फिल्म बहुत अच्छी है और हर लड़की को यह फिल्म देखनी चाहिए, ताकि वह धर्मांतरण की साजिश का शिकार न हो। इसके बाद तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट कर डाली।

विज्ञापन


दलित युवक अभिषेक का आरोप है, आरोपी युवकों ने उस पर मजहब को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए गला काटने की धमकी तक दे डाली। फिलहाल, उदय मंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की है। दरअसल, जोधपुर के उदय मंदिर थाना क्षेत्र के कर्नल साहब की हवेली क्षेत्र में रहने वाले युवक अभिषेक ने द केरल स्टोरी फिल्म देखी और उसे यह फिल्म बेहद पसंद आई, जिसके बाद उसने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर इस फिल्म का पोस्टर लगाते हुए युवतियों और अन्य लोगों को एक संदेश लिखा, जिससे कुछ युवक नाराज हो गए और उन्होंने उसकी पिटाई कर डाली।
विज्ञापन


इन युवकों पर है आरोप...
पीड़ित अभिषेक सरगरा ने बताया कि उसके द्वारा स्टेटस लगाने के बाद पिंटू, अमन और अली ने उसे बुलाया और उसको धमकाना शुरू किया और कहा कि तुमने क्या स्टेटस लगाया है, तब उसने उन लोगों को बताया कि मोबाइल घर पर पड़ा है। जब वह मोबाइल लेकर आया और उनको दिखाया तो युवक स्टेटस देखकर भड़क गए। उन्होंने कहा कि तुम इस्लाम को बदनाम करने का प्रयास कर रहा हो और गुस्से में दलित युवक के साथ मारपीट कर डाली। साथ ही उसे गला काटने की धमकी तक दे डाली। पीड़ित अभिषेक का कहना है कि उसने किसी भी धर्म के खिलाफ कुछ नहीं लिखा। क्योंकि उसका संदेश अंग्रेजी में लिखा था और यह तीनों जाहिल समझ नहीं पाए, इसलिए उसके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लिखा था स्टेटस में संदेश...
अभिषेक ने अपने मोबाइल से व्हाट्सएप स्टेटस पर 'द केरला स्टोरी' फिल्म पुस्तक के साथ सन्देश लिखा था जो कि यह था..."MUST, WATCH, The keral story according to me all The girl of the world should watch this film. so that your sisters daughters can also be saved from this conversion and their life will be safe" इसके बाद आरोपियों को लगा कि अभिषेक सरगरा उनके मजहब को बदनाम करने की नियत पर स्टेटस लगा रहा है। जिसके बाद उन्होंने उसका रास्ता रोका और मारपीट कर डाली।

पुलिस मामले की जांच में जुटी...
एसीपी देरावर सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से पेश की गई रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले को दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी और एससी- एसटी एक्ट की धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।


विश्व हिंदू परिषद में घटना के बाद आक्रोश...
घटना की जानकारी मिलने के बाद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उदय मंदिर थाने पहुंचे। उन्होंने इस घटना पर आश्चर्य और अफसोस जताया। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला मंत्री जितेंद्र शर्मा ने कहा कि द केरल स्टोरी फिल्म पूरी कानूनी प्रक्रिया से गुजर कर आई है और फिल्म देखना और उसे समर्थन करना व्यक्ति का मौलिक अधिकार है । फिर भी कोई कट्टरपंथी विचारधारा के तहत इस तरह से मारपीट करता है, तो यह कतई सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिस जगह पर अभिषेक रहता है, वह इलाका जाति विशेष के लोगों का बाहुल्य क्षेत्र है। ऐसे में पुलिस विभाग से उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही जो लोग कानून को नहीं मानेंगे, तो फिर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल उनको उनकी भाषा में जवाब देगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed