{"_id":"6aa41c2cdf2f9f036007d1f8","slug":"jodhpur-bhanwari-devi-murder-case-46-days-no-clue-one-lakh-reward-accused-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंवरीदेवी हत्याकांड: 46 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, आरोपी पर अब एक लाख रुपये का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंवरीदेवी हत्याकांड: 46 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, आरोपी पर अब एक लाख रुपये का इनाम
Fri, 11 Sep 2026 08:51 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Fri, 11 Sep 2026 08:51 PM IST
सार
जोधपुर के लोहावट में भंवरीदेवी विश्नोई की हत्या के 46 दिन बाद भी पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी है। एसआईटी जांच में जुटी है और आरोपी की सूचना देने वाले के लिए इनाम की राशि बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोहावट थाना क्षेत्र के जंभेश्वरनगर गांव में घर के बाहर सो रही भंवरीदेवी विश्नोई की निर्मम हत्या के 46 दिन बाद भी मामले के पर्दाफाश का इंतजार बना हुआ है। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर बने विशेष जांच दल (एसआईटी) लगातार अलग-अलग पहलुओं पर पड़ताल कर रहा है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) ने आरोपी के बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है।
तीन संदिग्धों की पॉलीग्राफ जांच, रिपोर्ट का इंतजार
मामले के जांच अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह चारण ने बताया कि जांच दल ने तीन संदिग्धों की पॉलीग्राफ जांच करवाई है। इसकी रिपोर्ट लगभग 14 दिन बाद मिलेगी। एसआईटी का नेतृत्व कर रहे पुलिस उपमहानिरीक्षक देवेंद्र विश्नोई आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। पुलिस की टीमें साइबर और तकनीकी साक्ष्यों के साथ पूछताछ के विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही हैं। घर के बाहर सो रही भंवरीदेवी पर अज्ञात नकाबपोश हमलावर ने धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी थी और दो बालिकाओं पर भी हमला किया था।
इनाम की रकम बढ़कर हुई एक लाख रुपये
प्रकरण में आरोपी की जानकारी देने वाले के लिए पहले जोधपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बाद में 25 अगस्त को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) ने राशि बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी। घटना के 46 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार करने में सफलता नहीं पा सकी है।
विज्ञापन
मां को न्याय दिलाने तक चप्पल नहीं पहनने का संकल्प
मृतका भंवरीदेवी की छोटी बेटी सोनू ने मां को न्याय मिलने तक पांव में जूते-चप्पल न पहनने का संकल्प लिया था। लोहावट के पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई ने मृतका के पीहर पहुंचकर परिजनों और प्रशासन की मौजूदगी में सोनू से समझाइश की और उसे चप्पल पहनाई। पूर्व विधायक ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि न्याय की यह लड़ाई मजबूती के साथ लड़ी जाएगी।
यह भी पढ़ें: जयपुर निकाय चुनाव: शाम 6 बजे तक 62.88% मतदान, 2014 का रिकॉर्ड टूटा; 32 साल में सबसे ज्यादा वोटिंग
33 दिन चला धरना, बातचीत के बाद अस्थायी रूप से स्थगित
हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोहावट पुलिस थाने के बाहर 33 दिन तक धरना चला। गत सात सितंबर को पुलिस उपमहानिरीक्षक विश्नोई और अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बातचीत की। इसके बाद धरना अस्थायी रूप से स्थगित करा दिया गया।