{"_id":"6afb2b1e3fe8d6081606037f","slug":"jodhpur-congress-leader-karan-singh-uchiyarda-house-theft-cook-arrested-from-chhindwara-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोधपुर: कांग्रेस नेता के घर चोरी करने वाला कुक छिंदवाड़ा से गिरफ्तार, नेताओं के यहां बनाता रहा है खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोधपुर: कांग्रेस नेता के घर चोरी करने वाला कुक छिंदवाड़ा से गिरफ्तार, नेताओं के यहां बनाता रहा है खाना
Mon, 16 Nov 2026 09:41 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय
Updated Mon, 16 Nov 2026 09:41 PM IST
सार
जोधपुर में कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के मकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने उनके यहां काम करने वाले कुक मोहब्बत अमरवंशी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से पकड़ा गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एयरपोर्ट थाना पुलिस ने कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के मकान में हुई चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी कुक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से पकड़ा है। आरोपी की पहचान छिंदवाड़ा के पनारा निवासी मोहब्बत अमरवंशी के रूप में हुई है, जो पिछले दो-तीन वर्षों से नेता के मकान पर खाना बनाने का काम कर रहा था। वह कई नेताओं के यहां खाना बना चुका है।
छिंदवाड़ा से हुई आरोपी की गिरफ्तारी
एसआई हरखाराम ने बताया कि हर्षवर्धन सिंह ने 8 नवंबर को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि सेंट्रल स्कीम स्थित उनके मकान से उनकी अनुपस्थिति में चोर कीमती गहने चुराकर ले गया। उन्होंने अपने घरेलू नौकर पर ही संदेह व्यक्त किया था। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में घर में काम करने वाले कुक की भूमिका सामने आई। इसके बाद पुलिस छिंदवाड़ा पहुंची और उसे गिरफ्तार कर जोधपुर ले आई।
कुक के पास से चोरी का सामान बरामद
पुलिस पूछताछ में आरोपी कुक ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर लिया है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसके मन में लालच आ गया था, जिसके कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: झालावाड़: झालरापाटन में व्यापारी से एक करोड़ फिरौती मांगने वाला आरोपी इंदौर से दबोचा; गोली मारने की दी धमकी
परिवार से अलग रहता है आरोपी
पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले कई वर्षों से अलग-अलग राजनेताओं के घर पर खाना बनाने का काम कर चुका है। वह अपने परिवार से भी पिछले कई वर्षों से अलग रह रहा है। आरोपी ने पुलिस के समक्ष बताया कि अब उसे अपने किए का पछतावा भी है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।