Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   .One crore rupees ransom demanded from businessman

झालरापाटन में व्यापारी से एक करोड़ फिरौती मांगने वाला आरोपी इंदौर से दबोचा; गोली मारने की दी धमकी

Mon, 16 Nov 2026 06:50 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Mon, 16 Nov 2026 06:50 PM IST
सार

झालरापाटन के एक व्यापारी को व्हाट्सएप कॉल करके गोली मारने की धमकी दी गई। इसके बाद आरोपी इंदौर भाग गया। कॉल करके आरोपी ने गैंग के नाम पर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने आरोपी को इंदौर से पकड़ा है। 

विज्ञापन
.One crore rupees ransom demanded from businessman
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

विस्तार

झालरापाटन के एक व्यापारी को व्हाट्सएप कॉल पर गोली मारने की धमकी मिली थी। आरोपी ने गैंग के नाम पर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। झालरापाटन पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आरोपी को मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

आरोपी की पहचान झालरापाटन निवासी संदीप पांचाल के रूप में हुई है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि 11 नवंबर को अज्ञात व्यक्ति ने व्यापारी को व्हाट्सएप कॉल किया था। कॉल करने वाले ने खुद को एक गैंग का सदस्य बताया था। उसने व्यापारी को जान बचाने के बदले एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। इस संबंध में 15 नवंबर को झालरापाटन थाने में शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस ने तत्काल प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने झालावाड़ जिले में अपराधी गतिविधियों को रोकने के लिए विशेष दल गठित करने की बात कही। यह दल आरोपियों को समय पर सजा दिलाने के लिए बनाया गया है।

विज्ञापन

तकनीकी अनुसंधान और गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता देखते हुए एडिशनल पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा के निर्देश पर एक विशेष दल गठित हुआ। झालावाड़ डिप्टी हर्षराज सिंह खरेड़ा के पर्यवेक्षण में झालरापाटन थानाधिकारी हंसराज मीणा ने इस दल का नेतृत्व किया। दल ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की। पुलिस ने उसे इंदौर से हिरासत में लिया और झालावाड़ लेकर आई। आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी का आपराधिक इतिहास और आगे की जांच

गिरफ्तार आरोपी संदीप पांचाल आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ छीना-झपटी, फिरौती, मारपीट, एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम और आयुध अधिनियम सहित आठ आपराधिक प्रकरण पहले से दर्ज हैं। पुलिस उसकी हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई भी कर रही है। आरोपी को न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि फिरौती के पीछे किसी गैंग का हाथ है या आरोपी ने अकेले ही गैंग का नाम लिया था। अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed