फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bundi civic polls see strong turnout

बूंदी निकाय चुनाव में 81.75% मतदान: कापरेन में सबसे ज्यादा वोटिंग; 356 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद

Fri, 11 Sep 2026 10:32 PM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: बूँदी ब्यूरो Updated Fri, 11 Sep 2026 10:32 PM IST
सार

Rajasthan News: बूंदी जिले में नगर निकाय आम चुनाव-2026 के दूसरे चरण में हिण्डोली, नैनवां, कापरेन और लाखेरी नगरपालिका के 104 वार्डों में 81.75 फीसदी मतदान हुआ। कापरेन में सबसे अधिक 84.92 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Bundi civic polls see strong turnout
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत शुक्रवार 11 सितंबर को नगरपालिका हिण्डोली, नैनवां, कापरेन और लाखेरी में दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। सभी मतदान केन्द्रों पर पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए वास्तविक मतदान से एक घंटे पहले सुबह 6 बजे 'बनावटी मतदान' (मॉक पोल) की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके बाद सुबह 7 बजे वास्तविक मतदान शुरू हुआ।

विज्ञापन


104 वार्डों में 81.75 फीसदी मतदान
जिले के चार निकायों हिण्डोली, नैनवां, कापरेन और लाखेरी में कुल 104 वार्डों के लिए स्थापित 104 बूथों पर कुल 81.75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। हिण्डोली, नैनवां, कापरेन और लाखेरी के कुल 66,714 मतदाताओं में से 54,540 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके साथ ही चुनावी मैदान में डटे 356 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है।
विज्ञापन


हिण्डोली नगरपालिका में कुल 7,802 मतदाताओं में से 6,209, कापरेन नगरपालिका में 16,249 मतदाताओं में से 13,799, लाखेरी नगरपालिका में कुल 22,420 मतदाताओं में से 17,720 तथा नैनवां नगरपालिका में 20,243 मतदाताओं में से 16,812 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कापरेन में सबसे ज्यादा 84.92 फीसदी मतदान
नगरीय निकाय चुनाव में कापरेन नगरपालिका के मतदाताओं ने सबसे अधिक जागरूकता दिखाई और यहां सर्वाधिक 84.92 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, लाखेरी नगरपालिका में सबसे कम 79.04 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। इसके अलावा हिण्डोली नगरपालिका में 79.58 प्रतिशत और नैनवां नगरपालिका में 83.05 प्रतिशत मतदान हुआ।

104 वार्डों में 356 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
दूसरे चरण में हिण्डोली नगरपालिका के 19 वार्डों, नैनवां के 25, कापरेन के 25 तथा लाखेरी के 35 वार्डों में सदस्य यानी पार्षद पदों के लिए मतदान संपन्न हुआ। हिण्डोली नगरपालिका में 48 प्रत्याशी, लाखेरी में 133, कापरेन में 87 तथा नैनवां में 88 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार मतों की गणना 14 सितंबर को होगी।

दोपहर बाद मतदान ने पकड़ी रफ्तार
सुबह 10 बजे तक हिण्डोली नगरपालिका में 34.64 प्रतिशत, कापरेन में 29.50 प्रतिशत, लाखेरी में 26.45 प्रतिशत और नैनवां में 22.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दोपहर 12 बजे तक यह आंकड़ा हिण्डोली में 49.95 प्रतिशत, कापरेन में 51.17 प्रतिशत, लाखेरी में 44.44 प्रतिशत और नैनवां में 43.44 प्रतिशत तक पहुंच गया।

दोपहर 1 बजे तक हिण्डोली में 58.98 प्रतिशत, कापरेन में 60.56 प्रतिशत, लाखेरी में 52.76 प्रतिशत और नैनवां में 53.23 प्रतिशत वोट पड़े। अपराह्न 3 बजे तक हिण्डोली में मतदान प्रतिशत 70.10, कापरेन में 71.96, लाखेरी में 65.16 और नैनवां में 65.50 प्रतिशत हो गया।

शाम 5 बजे तक हिण्डोली में 77.81 प्रतिशत, कापरेन में 82.41 प्रतिशत, लाखेरी में 74.36 प्रतिशत तथा नैनवां में 78.98 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान समाप्त होने तक कापरेन में 84.92, लाखेरी में 79.04, हिण्डोली में 79.58 और नैनवां में 83.05 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने जताया आभार
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत पहले और दूसरे चरण में बूंदी नगर परिषद, नगरपालिका केशोरायपाटन, इन्द्रगढ़ व देई, हिण्डोली, कापरेन, लाखेरी व नैनवां में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए सभी मतदाताओं, मतदान दलों तथा प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधियों का जिला प्रशासन की ओर से आभार जताया।


उन्होंने मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्काउट-गाइड स्वयंसेवकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पुलिसकर्मियों तथा मतदान व्यवस्थाओं से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिलेवासियों के सहयोग एवं सहभागिता से लोकतंत्र का यह महापर्व सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed