फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   Minority community became the vice president of the body in 4 places

झालावाड़ में कांग्रेस का दबदबा: फारूक अहमद बने उपसभापति, 17 वोट से भाजपा प्रत्याशी को हराया

Tue, 22 Sep 2026 07:14 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Tue, 22 Sep 2026 07:14 PM IST
सार

झालावाड़ नगर परिषद में कांग्रेस के फारूक अहमद 31 वोट हासिल कर उपसभापति निर्वाचित हुए। उन्होंने भाजपा के राजेंद्र कुमार सुमन को 17 मतों से हराया। जिले की सात नगर पालिकाओं में भी उपाध्यक्ष पद के चुनाव हुए, जिनमें अलग-अलग प्रत्याशी विजयी रहे।

 

विज्ञापन
Minority community became the vice president of the body in 4 places
उपसभापति को प्रमाण पत्र सौंपा गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगरीय निकाय आम चुनाव के तहत मंगलवार को नगर परिषद झालावाड़ में उपसभापति और जिले की सात नगर पालिकाओं में उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए। झालावाड़ नगर परिषद में कांग्रेस के फारूक अहमद उपसभापति निर्वाचित हुए। उन्होंने 31 वोट हासिल कर भाजपा के राजेंद्र कुमार सुमन को 17 मतों से हराया।

विज्ञापन

नगर पालिका भवानीमंडी में विनय कुमार उपाध्यक्ष चुने गए। उन्होंने 26 वोट हासिल कर अमित को 12 मतों से पराजित किया। झालरापाटन में किरण भील उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। उन्होंने 22 वोट हासिल कर नवीन कुमार मेघवाल को 14 मतों से हराया।

विज्ञापन

अकलेरा नगर पालिका में अश्वनी मंगल उपाध्यक्ष चुने गए। उन्होंने 25 वोट हासिल कर आफताब खान को 17 मतों से हराया। पिड़ावा में सगीर अहमद खां उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने 12 वोट हासिल कर परवीन खानम को 4 मतों से पराजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनोहरथाना में गायत्री देवी उपाध्यक्ष चुनी गईं। उन्होंने 13 वोट हासिल कर निर्दलीय तनवीर को 9 मतों से हराया। डग नगर पालिका में कृष्णपाल सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने 14 वोट हासिल कर सुरेंद्र सिंह को 8 मतों से हराया। वहीं खानपुर में अमीर मोहम्मद उपाध्यक्ष चुने गए। उन्होंने 18 वोट हासिल कर राहुल गौतम को 11 मतों से पराजित किया।


पढे़ं: अलवर की चार नगर पालिकाओं में अलग-अलग तस्वीर: दो पर कांग्रेस, एक में भाजपा निर्विरोध; यहां निर्दलीय जीती


झालावाड़ में फिर सामने आया क्रॉस वोटिंग का मामला
झालावाड़ नगर परिषद में भाजपा ने 13 वार्डों में जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस के 29 पार्षद निर्वाचित हुए थे। दो निर्दलीय और एक आम आदमी पार्टी के पार्षद भी चुनाव जीते थे। इसके बावजूद मंगलवार को उपसभापति चुनाव में दोनों प्रमुख प्रत्याशियों को उनके दल के पार्षदों की संख्या से अधिक वोट मिले। इससे एक दिन पहले 21 सितंबर को हुए सभापति के चुनाव में कांग्रेस के राजेश गुर्जर को 30 वोट मिले थे, जबकि भाजपा के प्रत्याशी को 15 वोट मिले थे। उपसभापति चुनाव में भी वोटों का यह अंतर क्रॉस वोटिंग की ओर इशारा कर रहा है।

अल्पसंख्यक वर्ग को प्रतिनिधित्व
झालावाड़ जिले में कांग्रेस ने झालावाड़ नगर परिषद के अलावा खानपुर और भवानीमंडी निकायों में अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले प्रत्याशियों को उपाध्यक्ष पद पर प्रतिनिधित्व दिया है। झालावाड़ में फारूक अहमद, खानपुर में अमीर मोहम्मद और भवानीमंडी में विनय कुमार उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed