{"_id":"6aad6fd69b4d1835970c9cb4","slug":"political-stir-in-jhalawar-congress-protests-alleged-administrative-pressure-on-councillors-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव के बाद झालावाड़ में सियासी हलचल: पार्षदों पर दबाव के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव के बाद झालावाड़ में सियासी हलचल: पार्षदों पर दबाव के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
Fri, 18 Sep 2026 10:40 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: झालावाड़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 10:40 PM IST
सार
निकाय चुनाव के बाद कांग्रेस ने प्रदेश के कुछ जिलों में निर्वाचित पार्षदों और उनके परिजनों पर कथित प्रशासनिक दबाव की शिकायतों को लेकर झालावाड़ में ज्ञापन सौंपा। हालांकि, स्थानीय स्तर पर ऐसी कोई शिकायत सामने नहीं आने की बात कही गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने पार्षदों और परिजनों पर प्रशासनिक दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया
- फोटो : Social Media
विस्तार
झालावाड़ में हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय चुनावों के बाद कांग्रेस ने निर्वाचित पार्षदों और उनके परिजनों पर कथित रूप से प्रशासनिक दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक झालावाड़ के नाम एडिशनल एसपी भागचंद मीना को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और अनावश्यक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन में कहा कि नगर निकाय चुनाव के बाद विभिन्न जिलों के क्षेत्रों में कांग्रेस एवं कांग्रेस समर्थित निर्वाचित पार्षदों तथा उनके परिजनों को प्रशासन के माध्यम से परेशान करने, दबाव बनाने और भय का वातावरण उत्पन्न करने संबंधी शिकायतें मीडिया के माध्यम से सामने आ रही हैं। कांग्रेस का कहना है कि चुनाव परिणाम आने के बाद निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र की जनता के बीच काम करने के लिए स्वतंत्र वातावरण मिलना चाहिए।
शिकायत होने पर निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग
ज्ञापन में कहा गया कि लोकतंत्र में निर्वाचित पार्षदों को बिना किसी भय या दबाव के अपने संवैधानिक एवं जनप्रतिनिधि दायित्वों का निर्वहन करने का अधिकार है। पुलिस और प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाली निष्पक्ष संस्थाएं हैं। ऐसे में किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई केवल कानून और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर ही की जानी चाहिए। कांग्रेस पदाधिकारियों ने मांग की कि यदि किसी पार्षद या उसके परिजन के खिलाफ कोई शिकायत अथवा कानूनी मामला है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। वहीं, यदि कार्रवाई के पीछे राजनीतिक अथवा व्यक्तिगत कारणों से दबाव बनाने की शिकायतें सही पाई जाती हैं तो उन्हें तत्काल रोका जाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हालिया निकाय चुनावों के बाद प्रदेश भर में निर्वाचित पार्षदों और उनके परिवारों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
झालावाड़ में शिकायत नहीं, प्रदेश आह्वान पर सौंपा ज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस नेता राजेंद्र शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, विष्णु दांगी, पार्षद रिजवान अहमद, तौसीफ गोरी, नरेंद्र राठौर, पार्षद नवीन मेघवाल, ओम पाठक, नंद सिंह राठौड़ सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की। हालांकि, झालावाड़ में इस प्रकार की कोई शिकायत सामने नहीं आई है, लेकिन प्रदेश के अन्य जिलों में कुछ मामले सामने आने के बाद प्रदेश के आह्वान पर ज्ञापन सौंपा गया है।
ये भी पढ़ें- जयपुर मेयर पद पर भाजपा में कशमकश जारी: पार्षदों से गुप्त रायशुमारी, पर्ची पर मांगी गईं तीन पसंद
सभापति और अध्यक्ष पद के लिए 19 अभ्यर्थी मैदान में
नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के तहत नगर परिषद झालावाड़ में सभापति पद के लिए दो और सात नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के लिए 17 अभ्यर्थी मैदान में हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद नगर परिषद झालावाड़ सहित सातों नगर पालिकाओं में सभापति एवं अध्यक्ष पद के लिए कुल 19 अभ्यर्थी शेष रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि नगर परिषद झालावाड़ में सभापति पद के लिए भाजपा से राजकुमार सोनी और कांग्रेस से राजेश गुर्जर उम्मीदवार हैं। नगर पालिका भवानीमंडी में भाजपा से सूनिश कुमार दीक्षित और कांग्रेस से पिंकी, नगर पालिका झालरापाटन में भाजपा से अंशु गुप्ता, आईएनसी से रिजवान अहमद तथा आम आदमी पार्टी से मोहम्मद नदीम उम्मीदवार हैं।
नगर पालिका पिड़ावा में भाजपा से राजू माली, कांग्रेस से रणजीत सिंह चौहान एवं निर्दलीय सगीर अहमद खां, नगर पालिका अकलेरा में भाजपा से यांशिका मेवाड़ा, आईएनसी से हिमानी पारेता व निर्दलीय आमिला मंसूरी उम्मीदवार हैं। नगर पालिका मनोहरथाना में भाजपा से देवेंद्र कुमार एवं कांग्रेस से राहुल, नगर पालिका खानपुर में भाजपा से प्रिया सुमन एवं आईएनसी से कांता साहू तथा नगर पालिका डग में आईएनसी से टीना एवं भाजपा से भगवती बाई अध्यक्ष पद के निर्वाचन में उम्मीदवार रहेंगी।
21 सितंबर को होगा मतदान
सभापति एवं अध्यक्ष पद के लिए मतदान 21 सितंबर (सोमवार) को होगा। मतदान का समय प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक रहेगा। मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद की जाएगी।