{"_id":"6afed970e82128bab808a203","slug":"3-year-old-girl-dies-after-falling-into-a-hot-pot-jhalawar-news-c-1-1-noi1471-4949699-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"झालावाड़ में दर्दनाक हादसा: गर्म सब्जी की भगौनी में गिरी तीन साल की मासूम, इलाज के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झालावाड़ में दर्दनाक हादसा: गर्म सब्जी की भगौनी में गिरी तीन साल की मासूम, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Thu, 19 Nov 2026 05:03 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: झालावाड़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 05:03 PM IST
सार
घर में खेल रही तीन साल की मासूम गर्म सब्जी से भरी भगौनी में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गई। मासूम माता-पिता की इकलौती संतान दिशा ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। हादसे से परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन
झालावाड़ अस्पताल में विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
बुधवार शाम घर में खेल रही तीन साल की मासूम के लिए रसोई में रखा गर्म सब्जी का भगौना काल बन गया। खेलते समय बच्ची का संतुलन बिगड़ा और वह गर्म सब्जी से भरी भगौनी में जा गिरी। हादसे में बच्ची का कमर से नीचे का हिस्सा और दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए। गंभीर हालत में परिजन उसे झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान गुरुवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। इकलौती बेटी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
हादसा झालरापाटन क्षेत्र के मांडा श्यामपुरा गांव में हुआ। झालावाड़ अस्पताल पहुंचे झालरापाटन थाने के एएसआई सीताराम के अनुसार गुरुवार को बच्ची की मां सौरभ बाई घर की रसोई में खाना बना रही थी। सब्जी तैयार होने के बाद उसने गर्म भगौनी चूल्हे से उतारकर जमीन पर रख दी और दूसरे काम में लग गई। इसी दौरान 3 वर्षीय दिशा खेलते हुए रसोई में पहुंच गई। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह गर्म सब्जी से भरी भगौनी में गिर गई। बच्ची की चीख सुनकर मां और परिवार के सदस्य दौड़कर पहुंचे। आनन-फानन में उसे झालावाड़ अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन गंभीर रूप से झुलसने के कारण चिकित्सक उसे बचा नहीं सके।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: अनूपगढ़: आरडीएक्स और हथियार बरामदगी मामले में बड़ी कामयाबी, एक लाख का इनामी आरोपी गिरफ्तार, 23 नवंबर तक रिमांड
विज्ञापन
डेढ़ साल से मायके में रह रही थी मां
परिजनों के अनुसार दिशा के पिता मनीष मैहर झालावाड़ के सेमली बक्ता गांव के निवासी हैं और खेती करते हैं। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव के चलते बच्ची की मां सौरभ बाई पिछले करीब डेढ़ साल से अपने पिता बालमुकुंद के घर मांडा श्यामपुरा में रह रही थी। दिशा अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
घटना की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। झालरापाटन पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए। इसके बाद बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। मासूम की असमय मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है।
